शाहिद कपूर का को-स्टार रोहुल्लाह मेहदी गिरफ्तार, सामने आया ड्रग्स कनेक्शन, 28 ग्राम MD बरामद होने से मचा हड़कंप

Last Updated:August 23, 2026, 21:57 IST
शाहिद कपूर संग फिल्म ‘देवा’ में नजर आ चुके एक्टर और मॉडल रोहुल्लाह मेहदी को गिरफ्तार किया गया है. मलाड के एक स्टूडियो के बाहर से एक्टर को हिरासत में लिया है. मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि ड्रग्स मामले में एक्टर को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने 28 ग्राम MD बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 5.60 लाख रुपये बताई जा रही है. कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.एक्टर की बढ़ी मुश्किलें
नई दिल्ली. जाने माने एक्टर और मॉडल रोहुल्लाह मेहदी को लेकर एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है.एक्टर को कथित रूप से ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें मलाड के एक स्टूडियो के बाहर से हिरासत में लिया है, जहां वह शूटिंग कर रहे थे. पुलिस ने इस मामले में 28 ग्राम MD बरामद की है, ऐसा दावा किया गया है, जिसकी कीमत करीब 5.60 लाख रुपये बताई जा रही है.
अब तक सामने आ रही खबरों की माने तो रोहुल्लाह मेहदी को इस मामले में मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, इसके बाद उन्हें पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. फिलहाल, पुलिस एक्टर से कथित ड्रग्स नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है.
जाल बिछाकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को मुंबई में सोशल मीडिया के जरिए चलाए जा रहे ड्रग्स नेटवर्क की जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान पता चला कि इस नेटवर्क के लिए Snapchat और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए ये सब चलाया जा रहा था. पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए एक प्लान बनाया और इस ऑपरेशन में पुलिस ने एक डिकॉय कस्टमर यानी नकली ग्राहक को भी पेश किया. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कासिफ नाम के एक शख्स को 28 ग्राम MD लेकर दहिसर चेक नाका इलाके में ठाकुर मॉल के पास नकली बनाए गए कस्टुमर को बुलाया था.
View this post on Instagram



