Rajasthan

Kota cyber crime awareness | Kota police cycle rally | cyber crime prevention Rajasthan | Kota IG statement cyber safety | cyber awareness rally Kota | Rajasthan police cyber campaign

Last Updated:January 04, 2026, 16:37 IST

Cyber Crime Safety Tips: साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोटा पुलिस ने जागरूकता बढ़ाने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया. रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने आमजन को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए. इस अवसर पर आईजी ने कहा कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है. उन्होंने लोगों से अनजान कॉल, लिंक और ओटीपी साझा न करने की अपील की. रैली ने नागरिकों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया.

कोटा. साइबर अपराध के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कोटा पुलिस ने रविवार सुबह साइबर अवेयरनेस साइकिल रैली का आयोजन किया. कड़ाके की ठंड के बावजूद पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, उनके परिवारजनों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस रैली में भाग लिया. रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और डिजिटल सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने का संदेश देना था.

यह साइकिल रैली पुलिस लाइन कोटा सिटी से शुरू होकर ग्लोबल सर्किल, अग्रसेन चौराहा, सेवन वंडर होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई. रैली को कोटा रेंज के आईजी राजेंद्र गोयल और कोटा शहर के सिटी एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली के दौरान “साइबर अपराध से सावधान”, “सोच-समझकर करें ऑनलाइन लेन-देन” जैसे संदेशों के जरिए आमजन को जागरूक किया गया.

जागरूकता अभियान का हिस्सा बने

रैली में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ कोटा साइकिलिस्ट समूह के सदस्य भी शामिल हुए. खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में पुलिस जवानों के बच्चे और महिलाएं भी इस जागरूकता अभियान का हिस्सा बने, जिससे संदेश और अधिक प्रभावी रूप से समाज तक पहुंचा.

कोटा रेंज के आईजी राजेंद्र गोयल ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और इसमें पढ़े-लिखे व समझदार लोग भी आसानी से ठगी का शिकार हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि डॉक्टर, इंजीनियर और यहां तक कि पुलिस अधिकारी भी साइबर फ्रॉड के मामलों में फंस जाते हैं. ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है. आईजी ने कहा कि यदि इस रैली के माध्यम से 500 लोग भी साइबर अपराध के प्रति सतर्क हो जाते हैं, तो यह आयोजन अपनी बड़ी सफलता हासिल कर लेगा.

अनजान लिंक पर क्लिक न करें

सिटी एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में सबसे तेजी से बढ़ने वाला अपराध साइबर क्राइम है. लालच, जल्दबाजी और लापरवाही के कारण लोग ठगों के जाल में फंस जाते हैं. उन्होंने कहा कि यदि लोग अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी साझा न करें और संदिग्ध कॉल से सावधान रहें, तो अधिकांश साइबर अपराधों से बचा जा सकता है. सिटी एसपी ने ठंड के मौसम में भी रैली में शामिल होने वाले बच्चों, महिलाओं और पुरुषों का आभार व्यक्त किया.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

First Published :

January 04, 2026, 16:37 IST

homerajasthan

साइबर अपराध के खिलाफ कोटा में गूंजी जागरूकता,साइकिल रैली ने खींचा ध्यान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj