Entertainment

मौसमी चटर्जी ने ‘बजरंगबली’ के सेट से शेयर की यादें, दारा सिंह के लिए लिखा भावुक पोस्ट, देखें वीडियो

Last Updated:July 12, 2026, 11:40 IST

मौसमी चटर्जी ने फिल्म ‘बजरंगबली’ में माता सीता का रोल अदा किया था. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी यादें शेयर की हैं. इन वीडियो क्लिप में एक्ट्रेस ने दारा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर किया था. एक्ट्रेस ने दारा सिंह के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया है. मौसमी चटर्जी ने 'बजरंगबली' के सेट से शेयर की यादें, लिखा पोस्टZoomमौसमी चटर्जी ने ‘बजरंगबली’ में लीड रोल अदा किया था.

नई दिल्ली.  राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार संग काम कर चुकीं दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने हाल ही में अपनी पुरानी यादें साझा की हैं. उन्होंने फिल्म ‘बजरंगबली’ (1976) की यादें ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो के जरिए उन्होंने न सिर्फ फिल्म के एक दिलचस्प सीन्स को याद किया, बल्कि दिवंगत अभिनेता दारा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने का अपना अनुभव शेयर किया.

मौसमी चटर्जी ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म का सबसे दिलचस्प और रोचक सीन शेयर किया. इस सीन में माता सीता भगवान हनुमान को खाना खाने के लिए आमंत्रित करती हैं, लेकिन हनुमान जी की अपार भूख के कारण पूरा भोजन समाप्त हो जाता है और स्थिति ऐसी बन जाती है कि अंत में भगवान राम को हस्तक्षेप कर मामला संभालना पड़ता है. यह दृश्य उस दौर की लोकप्रिय पौराणिक फिल्मों के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है.

मौसमी चटर्जी ने शेयर की पुरानी यादें

वीडियो के साथ मौसमी चटर्जी ने लिखा कि यह उनकी यादों का एक और खूबसूरत सफर है. उन्होंने बताया कि ‘बजरंगबली’ के इस दृश्य की शूटिंग उनके लिए बेहद खास रही थी. एक्ट्रेस ने लिखा कि बिस्वजीत और दारा सिंह जैसे शानदार कलाकारों के साथ काम करना उनके करियर के सबसे सुखद अनुभवों में शामिल है. उन्होंने दारा सिंह को याद करते हुए कहा कि वे केवल एक महान अभिनेता ही नहीं, बल्कि बेहद सरल, विनम्र और नेकदिल इंसान भी थे.

यहां देखें एक्ट्रेस का पोस्ट

Another Trip Down Memory Lane. From The Film Bajranbali. Goddess Sita Inviting Lord Hanuman To Lunch. And Ended Up Being Completely Stocked Out Of Food. Finally Lord Ram Had To Step In. Working With Shree Biswajeet And Dara Singh Ji Was A Delight. Dara Ji Was A Wonderful Person. pic.twitter.com/SGBPAPx2I0

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj