Rajasthan

4.92 लाख से भरी ATM उखाड़ ले गए थे बदमाश, CCTV ने खोला राज, पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर आरोपी

Last Updated:June 25, 2026, 13:38 IST

Alwar ATM Theft Case Solved: अलवर की उद्योग नगर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने एटीएम चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 17 जून की रात राठी मार्केट से एटीएम मशीन उखाड़कर ले जाई गई थी, जिसमें करीब 4.92 लाख रुपये नकद थे. पुलिस ने राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंची. कार्रवाई के दौरान चोरी की गई एटीएम मशीन, एक आयशर ट्रैक्टर और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई.

ख़बरें फटाफट

4.92 लाख से भरी ATM उखाड़ ले गए थे बदमाश, पुलिस ने ऐसे दबोचे शातिर आरोपीZoomअलवर की उद्योग नगर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने एटीएम चोरी की बड़ी वारदात का किया खुलासा

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले की उद्योग नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एटीएम चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में अंतरराज्यीय गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एटीएम मशीन, वारदात में इस्तेमाल किया गया एक आयशर ट्रैक्टर और एक बाइक भी बरामद की गई है. मामले का खुलासा करते हुए रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र का सहारा लिया तथा राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले.

डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया कि 17 जून की देर रात राठी मार्केट स्थित एक एटीएम मशीन को अज्ञात बदमाश उखाड़कर ले गए थे. इसकी जानकारी अगले दिन सुबह लोगों और उद्योग नगर थाना पुलिस को मिली. वारदात के समय एटीएम मशीन में करीब 4 लाख 92 हजार 500 रुपये नकद मौजूद थे. घटना की सूचना मिलने के बाद उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. एटीएम चोरी की इस वारदात ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी, क्योंकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे और शुरुआती स्तर पर उनके बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया था.

पुलिस को दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया. जांच के दौरान राजस्थान और हरियाणा के प्रमुख मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से जांच की गई. इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं को भी खंगाला गया. लगातार की गई पड़ताल के बाद पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने चोरी की गई एटीएम भी बरामद कर ली है

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र अंतर्गत गारौली निवासी हम्बीर सिंह जाट और अलवर जिला के टहला थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरपुर निवासी कमलेश कुमार मीणा के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान आरोपियों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की बात भी सामने आ रही है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एटीएम मशीन बरामद कर ली है. साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया आयशर ट्रैक्टर और एक बाइक भी जब्त की गई है. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा क्या गैंग ने अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही अन्य खुलासे भी हो सकते हैं.About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj