Entertainment

‘मुझे खुद झटका लगा था’, फिर टल गई ‘हेरा फेरी 3’?, अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर दिया सबसे बड़ा अपडेट

Last Updated:April 18, 2026, 10:05 IST

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की ‘हेरा फेरी 3’ का फैंस को इंतजार है. इस आइकॉनिक तिकड़ी को पर्दे पर दोबारा देखने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए अब निराश करने वाली खबर सामने आई है. एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने साफ किया कि कई कानूनी अड़चनों और कागजी समझौतों के कारण यह फिल्म फिलहाल ठंडे बस्ते में है. हालांकि, अक्षय ने यह भी कहा कि फिल्म अपने सही वक्त पर ही बनेगी, बस दुआ है कि तब तक वो तीनों बूढ़े न हो जाएं.

नई दिल्ली. ‘हेरा फेरी 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें एक बार फिर अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की आइकॉनिक तिकड़ी साथ नजर आने वाली है. हालांकि, यह फिल्म बनने से पहले ही काफी विवादों मे आ गई. सबसे पहले परेश रावल के अचानक फिल्म छोड़ने की खबर ने सबको चौंका दिया था.

परेश रावल के ऐलान के बाद अक्षय कुमार काफी हैरान थे, क्योंकि उन्होंने ही इस फ्रैंचाइजी के राइट्स खरीदे थे. इसके बाद फिल्म कानूनी पचड़ों में भी फंस गई, जब साउथ फिल्ममेकर और फिरोज नाडियाडवाला के बीच कॉपीराइट के मालिकाना हक को लेकर ठन गई.

अब अक्षय कुमार ने हेरा फेरी 3 को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है जिससे फैंस निराश हो जाएंगे. शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अक्षय ने ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म कानूनी विवादों से बाहर निकल चुकी है और क्या इसकी शूटिंग दोबारा शुरू होगी, तो अक्षय ने फैंस की उम्मीदों पर थोड़ा पानी फेर दिया.

Add as Preferred Source on Google

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फिलहाल यह फिल्म इतनी जल्दी फ्लोर पर नहीं आने वाली है. अक्षय कुमार के इस बयान से साफ है कि राजू, श्याम और बाबूराव की वापसी के लिए फैंस को अभी और लंबा इंतजार करना होगा.

अक्षय कुमार ने कहा, ‘हेरा फेरी 3 फिलहाल तो नहीं बन रही है.’ जब हैरान होकर शुभांकर ने कहा कि यह सुनकर उन्हें झटका लगा है, तो अक्षय बोले, ‘मुझे खुद झटका लगा था. पर कोई बात नहीं, हमने वेलकम बना ली है. शायद अब थोड़े पूजा-पाठ या मंत्र पढ़ने पड़ेंगे ताकि सब ठीक हो जाए.’

उन्होंने आगे कन्फर्म किया कि अगले एक साल तक तो यह फिल्म नहीं आने वाली. इसके पीछे बहुत सारे कारण हैं, ऐसा नहीं है कि हम तीनों (अक्षय, सुनील, परेश) साथ नहीं हैं. वेलकम टू द जंगल में तो हम साथ काम कर ही रहे हैं. असल में कुछ ऐसी पेचीदा बातें और कागजी एग्रीमेंट्स हैं जिन्हें मैं कैमरे के सामने नहीं बता सकता और इन्हीं वजहों से प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पा रहा है.

अक्षय कुमार ने कहा, ‘जब वक्त आएगा, फिल्म अपने आप बन जाएगी, बस डर इसी बात का है कि कहीं तब तक हम बूढ़े न हो जाएं.’ प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हेरा फेरी’ साल 2000 में रिलीज हुई थी, जिसने बाबूराव गणपतराव आप्टे (परेश रावल), राजू (अक्षय कुमार) और श्याम (सुनील शेट्टी) जैसे यादगार किरदारों में नजर आए थे.

जबरदस्त कॉमेडी और बेहतरीन टाइमिंग की वजह से यह फिल्म देखते ही देखते कल्ट क्लासिक बन गई. इसके बाद साल 2006 में नीरज वोरा के डायरेक्शन में इसका सीक्वल ‘फिर हेरा फेरी’ आया, जिसने कामयाबी के नए झंडे गाड़े. तब से फैंस को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 18, 2026, 10:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj