Entertainment

42 साल की सिंगर ने तीन महीने में खरीदी 3 प्रॉपर्टी, करोड़ों में खरीदा नया लग्जरी अपार्टमेंट, 200 करोड़ है नेटवर्थ

Last Updated:April 26, 2026, 08:42 IST

बॉलीवुड सेलेब्स के बीच नई प्रॉपर्टीज खरीदने का चलन तेजी से बढ़ा है. बीते कुछ महीनों में जाह्नवी कपूर, अमिताभ बच्चन, अनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स ने नई प्रॉपर्टी खरीदी है. अब श्रेया घोषाल ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में करीब एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है.

प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने सर्मिष्ठा घोषाल और बिश्वजीत घोषाल के साथ मिलकर मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. बताया जा रहा है कि पिछले तीन महीनों में शहर में उनकी तीसरी हाई-एंड प्रॉपर्टी खरीद बताई जा रही है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shreyaghoshal)

एचटी के अनुसार, सीआरई मैट्रिक्स ने जानकारी दी है कि इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 20.88 करोड़ रुपये है. श्रेया घोषाल ने पिछले तीन महीनों में यह तीसरी रियल एस्टेट डील की है. जानकारी के मुताबिक, श्रेया ने इससे पहले वर्ली में दो लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे थे, जिनकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shreyaghoshal)

इनमें से एक अपार्टमेंट सरोजिनी रोड पर स्थित ‘वायु’ नाम की बिल्डिंग में है. इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2601 स्क्वेयर फुट है और इसमें 299 स्क्वेयर फुट का बड़ा बालकनी एरिया भी है. इस डील में 1.25 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई, जिससे सौदा पक्का हुआ. यह ट्रांजैक्शन 24 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shreyaghoshal)

Add as Preferred Source on Google

पोर्टल के मुताबिक, “यह प्रोजेक्ट पहले की सुखदा बिल्डिंग का रिडिवलेपमेंट है और इसे मुंबई के एक इलीट उपनगरीय इलाके में एक मॉडर्न रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के रूप में बनाया जा रहा है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shreyaghoshal)

श्रेया घोषाल भारत की सबसे लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं, जो अपनी बहुमुखी प्रतिभा और मजबूत शास्त्रीय आधार के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने रियलिटी शो सा रे गा मा पा जीतने के बाद प्रसिद्धि पाई और फिल्म ‘देवदास’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shreyaghoshal)

श्रेया घोषाल ने हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में कई हिट गाने दिए हैं और कई बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीता है. श्रेया घोषाल के शानदार करियर ने उन्हें काफी संपत्ति दिलाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 200 करोड़ रुपये से ज्यादा है और सालाना आमदनी करीब 10 से 12 करोड़ रुपये है. वह एक गाने के लिए लगभग 25 लाख रुपये चार्ज करती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shreyaghoshal)

श्रेया घोषाल बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड सबसे ज्यादा बार जीतने वाली दूसरी सिंगर हैं. उन्होंने यह अवॉर्ड पांच बार जीता है और चार अलग-अलग भाषाओं के गानों के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाली इकलौती कलाकार हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shreyaghoshal)

श्रेया घोषाल 42 साल की हैं. उन्होंने 31 की उम्र में शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की. दोनों का के बेटा- देवयान मुखोपाध्याय भी है, जिसका जन्म 2021 में हुआ. श्रेया फैमिली के साथ-साथ वक्त बिताने के साथ-साथ लाइव कॉन्सर्ट करती हैं और सिंगिंग रियलिटी शो में बतौर जज पार्टिसिपेट करती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shreyaghoshal)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 26, 2026, 08:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj