Entertainment

देशभक्ति से भरे 5 गाने जिसे सुनते ही रग-रग में भर जाता है जोश, 1 फिल्म से लीड हीरोइन ने 5 साल बाद किया कमबैक

Last Updated:August 13, 2026, 07:02 IST

Independence Day Songs: स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर बॉलीवुड के उन गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो देशभक्ति से भरे हुए हैं. ये गाने रग-रग में देशभक्ति भर देते हैं. इस लिस्ट में ‘देश रंगीला’, ‘चक दे इंडिया’, ‘ऐ वतन’, ‘लहरा दो’ और ए. आर. रहमान का ‘वंदे मातरम्’ शामिल हैं.
Amazon Prime DayTop Deals Insideदेशभक्ति से भरे 5 गाने जिसे सुनते ही रग-रग में भर जाता है जोशZoomये गाने देशभक्ति से भरे हैं.

नई दिल्ली.  15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है. इस खास मौकों पर स्कूल में परफॉर्मेंसेस भी होंगी जो हर किसी की रग-रग में देशभक्ति भर देती है. आज ऐसे ही कुछ गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंडिपेंडेस डे के मौके पर हर किसी में जोश और देशभक्ति भर देंगे. तो चलिए जानते हैं-

सबसे पहले उस गाने के बारे में बात करते हैं जिसपर 90 के दशक से लेकर आज के दौर के बच्चे भी जमकर डांस करते हैं. स्वतंत्रता दिवस हो या फिर गणतंत्र दिवस, हर मौके पर स्कूल के बच्चों ने इस गाने पर डांस किया था. ‘देश रंगीला’- यह गाना 2006 में रिलीज हुई आमिर खान और काजोल स्टारर फिल्म ‘फना’ का हिस्सा है. गाने को महालक्ष्मी अय्यर ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है, जबकि इसका संगीत जतिन-ललित ने तैयार किया था. गीत के बोल समीर ने लिखे हैं.

सदियों से दिलों पर राज कर रहा ये गाना

‘देश रंगीला’ की खासियत यह है कि इसमें देशभक्ति को सिर्फ सैनिकों या युद्ध के नजरिए से नहीं, बल्कि भारत की विविधता और रंगों के जरिए पेश किया गया है. गाने में अलग-अलग संस्कृति, पहनावे, परंपराओं और भारत की खूबसूरती की झलक देखने को मिलती है. यही वजह है कि स्कूल के बच्चों के लिए इस गाने पर डांस तैयार करते समय अलग-अलग राज्यों की झांकियों और पारंपरिक परिधानों को शामिल किया जा सकता है. काजोल ने आमिर खान की फिल्म ‘फना’ कमबैक किया था. एक्ट्रेस 5 साल तक एक्टिंग से दूर थीं लेकिन उन्होंने ‘फना’ से कमबैक किया.

‘चक दे इंडिया’ का गाना रग-रग में भर देगा जोश

अब दूसरे सबसे ज्यादा पॉपुलर गाने की बात करें तो ‘चक दे इंडिया’ का टाइटल ट्रैक है. यह गाना 2007 में रिलीज हुई शिमित अमीन की फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ का टाइटल ट्रैक है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम की कहानी को दिखाया गया है. गाने को सुखविंदर सिंह और सलीम मर्चेंट ने आवाज दी है और संगीत सलीम-सुलेमान ने दिया है.

आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म ‘राजी’ ने देश के प्रति प्यार और समर्पण की भावनाओं को पर्दे पर बखूबी उतारा था. इस फिल्म का गाना ‘ऐ वतन’ भी स्कूल डांस के लिए अच्छा ऑप्शन है. इस गाने में देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी हुई है. फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था. गाने के मेल वर्जन को अरिजीत सिंह ने गाया है, जबकि इसका फीमेल वर्जन में सुनिधि चौहान की आवाज में है. संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया और बोल गुलजार ने लिखे हैं.

‘लहरा दो’ स्वतंत्रता दिवस के लिए शानदार गाना है. इस गाने को आपने क्रिकेट के मैदान में बजते हुए अक्सर सुना होगा. इस गाने में देशभक्ति के साथ जीत और गर्व की भावना दिखाई जाए. यह गाना कबीर खान की 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘83’ का हिस्सा है. फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 विश्व कप जीत पर आधारित थी और इसमें रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई थी. गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है, संगीत प्रीतम ने दिया है और इसके बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं.

स्वतंत्रता दिवस की किसी भी प्लेलिस्ट में ‘वंदे मातरम्’ को शामिल करना लगभग परंपरा जैसा है. यहां खास तौर पर ए. आर. रहमान के 1997 के एल्बम ‘वंदे मातरम्’ वाले वर्जन की बात की जा रही है. यह किसी फिल्म का गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर तैयार किए गए चर्चित देशभक्ति एल्बम का हिस्सा था. ‘मां तुझे सलाम’ भी इसी एल्बम का प्रमुख गीत था.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 13, 2026, 07:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj