Sports

तीन ओवर में 5 विकेट… दिल्ली-केकेआर मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट, हार के बाद छलका अक्षर का दर्द

होमखेलक्रिकेट

तीन ओवर में 5 विकेट… दिल्ली-केकेआर मैच का टर्निंग पॉइंट, छलका अक्षर का दर्द

Last Updated:May 08, 2026, 23:47 IST

kkr vs dc turning point: केकेआर से मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने माना की टीम से काफी गलतियां हुईं, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा. अक्षर ने कहा कि बल्लेबाज टीम को अच्छे टोटल तक नहीं ले जा पाए, जिसके बाद स्पिनर्स ने भी कुछ गलतियां कीं. उन्होंने कहा कि टीम के दो-तीन ओवरों में 5 विकेट गिर गए, जहां से मुकाबले उनके हाथ से निकल गया.तीन ओवर में 5 विकेट... दिल्ली-केकेआर मैच का टर्निंग पॉइंट, छलका अक्षर का दर्दZoomकेकेआर से मिली हार पर छलका अक्षर पटेल का दर्द.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मिली एक और हार से कप्तान अक्षर पटेल बेहद निराश नजर आए. अक्षर पटेल ने कहा कि दो से तीन ओवरों के अंदर 5 विकेट गंवाना दिल्ली कैपिटल्स की हार का मुख्य कारण रहा. उन्होंने इस सीजन की सातवीं हार के बाद कहा, “मुझे लगता है कि हमने रन उम्मीद से कम बनाए और साथ ही स्पिनरों ने भी काफी गलतियां कीं. पिच जिस तरह से बर्ताव कर रही थी, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि स्पिनरों ने गलतियां कीं. हालांकि, इसके साथ ही अगर आप ध्यान दें, तो हमने दो-तीन ओवर में पांच विकेट गंवा दिए, और मुझे लगता है कि यहीं से मुकाबला हमारे हाथ से फिसल गया. शायद हमें इस बारे में सोचने की जरूरत है क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी यही हुआ था, हमने अच्छी शुरुआत की थी, और फिर अचानक विकेट गिरते रहे.”

अक्षर ने आगे कहा, “देखिए, आप इसे मुश्किल तरीके से हल नहीं कर सकते. जब आशुतोष और मैं बैटिंग कर रहे थे, तो हम सोच रहे थे कि अगर हमने वहां कोई गलती की, तो अगले बल्लेबाज के लिए यह बहुत मुश्किल हो जाएगा. इसी वजह से मुझे लगता है कि यह सही माइंडसेट अपनाना ज्यादा जरूरी है. भले ही आप एक या दो विकेट खो दें, फिर भी आप क्रीज पर समय बिता सकते हैं और खेल सकते हैं. मुझे लगता है कि यही अपनाने की जरूरत है, जब विकेट एक साथ गिर रहे हों, तो आपको एक या दो ओवर के लिए दबाव झेलना होगा.”

आगे की क्या रणनीति?दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने आने वाले मुकाबलों की तैयारियों को लेकर कहा, “अभी के लिए हम पीछे जाकर उन गलतियों के बारे में सोचेंगे जो हमने की है. उसके बाद, जाहिर है, अभी भी एक लंबा सफर बाकी है और अगला साल भी आएगा. हम सोचेंगे कि हम अगले साल के लिए क्या प्लान बना सकते हैं और हमें क्या तरीका अपनाना चाहिए. उसके आधार पर हम बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को भी देख सकते हैं और तय कर सकते हैं कि किसे मौके दिए जा सकते हैं और हम क्या बदलाव कर सकते हैं.”

घर में लगातार पांचवां मैच हारी दिल्लीडीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 142 रन लगाए. टीम की ओर से पाथुम निसांका ने सर्वाधिक 50 रन बनाए. हालांकि, बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. केकेआर ने 143 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 2 विकेट खोकर 14.2 ओवर में हासिल कर लिया. केकेआर की तरफ से फिन एलन ने 47 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि कैमरून ग्रीन 33 रन बनाकर नाबाद रहे. दिल्ली की यह अपने घर में इस सीजन लगातार पांचवीं हार है.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj