Sports

मोहम्मद रिजवान पर पीसीबी का एक्शन, सट्टेबाजी मामले में पूछताछ के बाद सुनाया ये फरमान

होमखेलक्रिकेट

रिजवान पर PCB का एक्शन, सट्टेबाजी मामले में पूछताछ के बाद सुनाया ये फरमान

Last Updated:September 21, 2026, 21:43 IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान को मीडिया से बात करने के लिए मना किया है. पीसीबी ने ये एक्शन सट्टेबाजी मामले में पूछ-ताछ के बाद लिया है. हाल ही रिजवान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में वापस पाकिस्तान बुला लिया था. जांच के बीच रिजवान ने मीडिया से बात करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पीसीबी ने नकार दिया.रिजवान पर PCB का एक्शन, सट्टेबाजी मामले में पूछताछ के बाद सुनाया ये फरमानZoomमोहम्मद रिजवान

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान पर पीसीबी ने शिकंजा कस लिया है. इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के बीच रिजवान समेत 7 खिलाड़ियों ने बोर्ड वापस बुला लिया था. इसके बाद रिजवान और इमाम उल हक को साइबर क्राइम के अधिकारियों के सामने पेश होना पड़ा और अब पीसीबी ने रिजवान को मीडिया से बात करने के लिए मना कर दिया है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक रिजवान ने पिछले सप्ताह दो बार पीसीबी से मीडिया से बात करने की अनुमति लेने के लिए संपर्क किया था, लेकिन दोनों ही मौकों पर उनका आग्रह नकार दिया गया. टीम के सीनियर साथियों इमाम उल हक और सलमान अली आगा के साथ इंग्लैंड दौरे के बीच से वापस स्वदेश बुलाए गए रिजवान तब से सुर्खियों में हैं.

मोहम्मद रिजवान के मोबाइल फोन किया गया जब्त

एनसीसीआईए ने रिजवान ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े एक मामले और उनके वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ की थी. लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान रिजवान और इमाम दोनों के फोन जब्त कर लिए गए थे और अब एनसीसीआईए उनकी फोरेंसिक जांच कर रही है.

इमाम उल हक पर भी हुई है कार्रवाई

सिर्फ मोहम्मद रिजवान ही नहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक पर भी कार्रवाई की गई है. इंग्लैंड दौरे पर दूसरे टेस्ट मैच के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के बावजूद वह बल्लेबाजी के मैदान पर नहीं उतरे थे. दरअसल, इमाम पर आरोप लगा था कि उन्होंने चोटिल होने का झूठा बहाना बनाया है.

ऐसा आरोप इसलिए लगा, क्योंकि चोट के कारण वह बल्लेबाजी के लिए तो मैदान पर नहीं उतरे थे, लेकिन उन्हें मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था. इमाम के दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलने का खामियाजा पाकिस्तान को भुगतना पड़ा. इस टेस्ट में पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 21, 2026, 21:43 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj