बॉलीवुड के 7 नामी स्टार, जिन्होंने अपने ही फैन संग रचाई शादी, 1 तो 22 साल बड़े एक्टर पर थीं फिदा

Last Updated:July 07, 2026, 19:58 IST
एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाने वाले स्टार्स के लाखों फैंस होते हैं, लेकिन कुछ तो इन्हें इतनी शिद्दत से चाहते हैं कि वह उनके जीवनसाथी बन जाते हैं. राजेश खन्ना-डिंपल कपाड़िया से लेकर दिलीप कुमार-सायरा बानो तक कितने स्टार्स ऐसे है, जो कभी एक दूसरे के फैन थे.लेकिन बाद में पति-पत्नी बन गए.
नई दिल्ली. फिल्मी दुनिया के कई ऐसे बॉलीवुड स्टार्स हैं, जिन्होंने जिसे चाहा उसी संग शादी रचाई. एक्टिंग की दुनिया में नाम कमा चुके इन स्टार्स के फैन के सिर ऐसी दीवानगी चढ़ी कि उन्होंने सेलेब्स को ही अपना जीवन साथी बना लिया. ,बॉलीवुड की कई चर्चित जोड़ियां ऐसी हैं, जो पहले कभी एक दूसरे के फैन थे.
इनमें पहली है, डिंपल कपाड़िया. सिनेमा में एंट्री करने से पहले वह राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं. साल 1973 में जब उनकी फिल्म ‘बॉबी’ रिलीज हुई उससे कुछ समय पहले ही उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी रचा ली थी. दोनों की उम्र में काफी फासला था. लेकिन ये शादी ज्यादा समय टिक नहीं पाई और दोनों अलग हो गए थे. लेकिन दोनों ने कभी भी ऑफिशियली तलाक नहीं लिया.
दूसरी जोड़ी है, दिलीप कुमार और सायरा बानो की. सायरा बहुत छोटी उम्र से ही दिलीप कुमार को पसंद करने लगी थीं. वह एक्टर की बहुत बड़ी फैन थीं. उन्होंने दिलीप साहब को देखते ही सोच लिया था कि वह उनसे शादी रचाएगी. मां की वजह से इन दोनों की मुलाकात हुई और 1966 में दोनों ने शादी रचा ली. लेकिन दोनों की उम्र में 22 साल का अंतर था.
Add as Preferred Source on Google
तीसरी जोड़ी है, जितेंद्र और शोभा कपूर. एक वक्त था जब शोभा, जितेंद्र की बहुत बड़ी फैन थीं. दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे. लेकिन उस दौर में जितेंद्र का नाम कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ा था. लेकिन साल 1974 में उन्होंने शोभा से शादी रचाई. दोनों के दो बच्चे हैं, एकता कपूर और तुषार कपूर.
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी आज बॉलीवुड के क्यूट कपल हैं. बिजनेसमैन राज कुंद्रा कभी शिल्पा शेट्टी के डाई हार्ट फैन थे. बिजनेस प्रोजेक्ट के जरिए दोनों पहली बार एक दूसरे से मिले. फिर मिलना जुलना होता रहा और कब प्यार हो गया पता नहीं चला. नवंबर साल 2009 में दोनों ने शादी कर ली. अब उनके दो बच्चे बेटा वियान और बेटी समीशा है.
विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा भी एक्टर की बड़ी फैन रही हैं. दोनों अपने परिवारों के जरिए एक-दूसरे से मिले. पहली मुलाकात के बाद रिश्ता आगे बढ़ा और साल 2010 में दोनों की शादी हो गई.
70-80 के दशक की नामी एक्ट्रेस मुमताज ने करियर के पीक पर मयूर माधवानी संग शादी रचाई थी. बिजनेसमैन मयूर उस दौर में मुमताज के फैन हुआ करते थे. जब शादी का वक्त आया तो मुमताज ने मां के कहने पर एक झटके में इंडस्ट्री छोड़कर शादी रचा ली. साल 1974 में दोनों की शादी हो गई थी.
ईशा देओल और भरत तख्तानी यूं तो काफी समय से एक दूसरे को जानते थे. लेकिन भरत कभी उनके जबरदस्त फैन थे. स्कूल के दिनों से ही ईशा को पसंद करते थे. दोनों ने साल 2012 में शादी की थी. लेकिन साल 2024 में दोनों ने तलाक ले लिया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



