Sports

IND vs ENG: बल्लेबाजों ने किया शर्मसार… टी20 में भारत की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड से सीरीज जीतने का मौका भी गंवाया

होमखेलक्रिकेट

बैटर्स ने किया शर्मसार… T20 में भारत की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड में लगा ‘दाग’

Last Updated:July 08, 2026, 01:23 IST

IND vs ENG 3rd T20I Highlights: फिल साल्ट की 70 रनों की पारी से इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन का बड़ा स्कोर बनाया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय पारी 76 रन पर ही ढेर हो गई. इस जीत से इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त भी बना ली है. अगले दो मुकाबले 9 जुलाई और 11 जुलाई को खेले जाएंगे. भारत की सीरीज बराबरी करनी है तो हर हाल में इन्हें जीतना होगा.बैटर्स ने किया शर्मसार... T20 में भारत की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड में लगा 'दाग'Zoomइंग्लैंड ने भारत को 125 रन से हराया.

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत को अपनी इस फॉर्मेट की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा. नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए मुकाबले में रनों का पीछा करते हुए भारतीय पारी 76 रन पर ही धराशायी हो गई. टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 201 रन बनाए थे. इंग्लैंड ने यह मुकाबल 125 रन से जीता और 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त भी बना ली. भारत ने सीरीज जीतने का मौका भी खो दिया है. यहां से श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम अब सीरीज ड्रॉ करा सकती है, जिसके लिए उन्हें बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे. फिल साल्ट की दमदार अर्धशतकीय पारी के बाद जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की घातक तेज गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं सके और इंग्लैंड ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम कर लिया.

दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ढेर हुई टीम इंडिया76 रन भारत का टी20 में दूसरा सबसे छोटा स्कोर है. 2008 में भारतीय टीम सिर्फ 74 रन पर सिमट गई थी, जो इस फॉर्मेट में उसका सबसे कम स्कोर का शर्मनाक रिकॉर्ड है. वहीं, 125 रन की हार से पहले भारत को रनों के हिसाब से सबसे बड़ी शिकस्त 2019 में मिली थी, जब न्यूजीलैंड ने 80 रन से रौंद दिया था. इतिहास में पहली बार हुआ है, जब भारत ने कोई टी20 मैच 100 से ज्यादा रनों के अंतर से गंवाया है.

England win the 3rd T20I by 125 runs to lead the series 2-0.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj