दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के पास युवक पर टूट पड़े 8-10 बदमाश, लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद खौफनाक वारदात

Last Updated:August 14, 2026, 10:19 IST
Bikaner Gangashahar Attack News: बीकानेर के गंगाशहर में कोचर सर्किल स्थित पेट्रोल पंप के पास 8-10 बदमाशों ने चौपड़ा बाड़ी निवासी परमेश्वर सोनी पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया. पीड़िता की बहन के ससुराल पक्ष पर हमले का आरोप है. हमले में युवक के सिर, आंख व पैर में गंभीर चोटें आई हैं. पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है.
ख़बरें फटाफट
दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के पास युवक पर टूट पड़े 8-10 बदमाश, लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा
Bikaner: राजस्थान के बीकानेर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. गंगाशहर थाना क्षेत्र में कोचर सर्किल स्थित एक पेट्रोल पंप के पास दिनदहाड़े 8 से 10 बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से युवक को बेरहमी से पीटा. इस पूरी वारदात का खौफनाक दृश्य पास ही लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
चौपड़ा बाड़ी निवासी पीड़ित परमेश्वर सोनी ने इस संबंध में गंगाशहर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. परिवादी परमेश्वर सोनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसकी बहन के ससुराल पक्ष से जुड़े लोगों ने अपने 8 से 10 अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर यह हमला किया है. रंजिश के चलते घात लगाकर किए गए इस हमले में युवक के सिर, आंख और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं.
बीकानेर के गंगाशहर में कोचर सर्किल स्थित पेट्रोल पंप के पास 8-10 बदमाशों ने चौपड़ा बाड़ी निवासी परमेश्वर सोनी पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया. पीड़िता की बहन के ससुराल पक्ष पर हमले का आरोप है. पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है. pic.twitter.com/lUEmCR8YtP



