Sports

‘मोहम्मद शमी को बचाने के लिए रोहित पर टूट पड़ीं’, कांग्रेस की किसी बात से पाकिस्तान में ताली ना बजे यह…

Last Updated:March 03, 2025, 17:07 IST

Mohammed Shami Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता के बयान से विवाद बढ़ा. वीएचपी ने कांग्रेस पर हमला बोला और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के अपमान का आरोप लग…और पढ़ें'शमी को बचाने के लिए रोहित पर टूट पड़ीं', कांग्रेस की बात से PAK में ताली...

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ कप्तान रोहित शर्मा. (फाइल फोटो)

हाइलाइट्स

कांग्रेस नेता के बयान से विवाद बढ़ा.वीएचपी ने कांग्रेस पर रोहित के अपमान का आरोप लगाया.कांग्रेस को क्रिकेट में सांप्रदायिकता फैलाने से रोका.

नई दिल्ली. चैंपियंपस ट्रॉफी में टीम इंडिया का सफर बेहद शानदार चल रहा है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम अब तक अपने सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर कप्तान रोहित को लेकर बयान देकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया. हालांकि, विवाद बढ़ता देख उन्हें वह पोस्ट डिलीट करनी पड़ी. फिर भी तब तक कहानी बहुत आगे बढ़ चुकी थी. विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और कांग्रेस प्रवक्ता डॉ शमा मोहम्मद पर हमला बोल दिया.

वीएचपी नेता विनोद बंसल ने लिखा, “हमारी क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर कांग्रेस का हमला शायद इस बात की खीज है कि उनके नेतृत्व ने पाकिस्तान को ना सिर्फ हरा दिया अपितु उसी के देश में कांग्रेसी मित्र को मैच से ही बाहर कर दिया! पार्टी की किसी बात से पाकिस्तान में ताली ना बजें, यह भला कैसे हो सकता है! अपने आका को खुश करने के लिए ही शायद यह बयान आया है!”

उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद के इस बेहद घटिया और ओछे बयान पर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को अविलंब देश से क्षमा याचना करनी चाहिए. कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा यह कहा जाना कि ‘मैं यह भी कहूंगी कि जब भारतीय टीम पाकिस्तान से मैच हार गई थी, तो कई लोग मोहम्मद शमी को निशाना बना रहे थे, लेकिन विराट कोहली उस वक्त शमी के साथ खड़े रहे’, इस बात की ओर इशारा करता है कि कांग्रेसी मोहतरमा शमा, मोहम्मद शमी को बचाने के चक्कर में कप्तान पर ही टूट पड़ीं. हालांकि उन्हें यह समझना होगा कि हमारा प्रत्येक खिलाड़ी एक से बढ़कर एक है. हमें उन पर गर्व है. कांग्रेस को क्रिकेट में सांप्रदायिकता फैलाने और राष्ट्रीय हीरो के अपमान से बाज आना चाहिए.

शमा मोहम्मद को डिलीट करना पड़ा पोस्टरोहित पर किए गए इस बयान की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हुई और यह मामला विवाद का रूप ले चुका है. बढ़ते विरोध को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने शमा मोहम्मद को अपना पोस्ट हटाने का निर्देश दिया.

इस संदर्भ में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद द्वारा क्रिकेट के एक दिग्गज खिलाड़ी पर की गई टिप्पणियां, पार्टी के आधिकारिक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं. उन्हें ‘एक्स’ से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट हटाने का निर्देश दिया गया है और भविष्य में अधिक सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है.”

कांग्रेस नेता ने पोस्ट में आगे लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों के योगदान को सर्वोच्च सम्मान देती है और उनकी विरासत को कम आंकने वाले किसी भी बयान का समर्थन नहीं करती है.”


Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 03, 2025, 16:54 IST

homenation

‘शमी को बचाने के लिए रोहित पर टूट पड़ीं’, कांग्रेस की बात से PAK में ताली…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj