जोधपुर में सरकारी अस्पतालों में ओपीडी समय में बदलाव, 1 अप्रैल से नया शेड्यूल लागू

Last Updated:April 01, 2025, 15:17 IST
Jodhpur News: जोधपुर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, उपजिला सैटेलाइट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी में मंगलवार यानी 1 अप्रैल यानी आज से ओपीडी का समय बदल जाएगा. नए शेड्यूल के मु…और पढ़ेंX

आज से बदलेगा हॉस्पिटल का समय
जोधपुर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, उपजिला सैटेलाइट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी में मंगलवार यानी 1 अप्रैल यानी आज से ओपीडी का समय बदल जाएगा. नए शेड्यूल के मुताबिक ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा.अभी सर्दियों के सीज़न के चलते ओपीडी का समय सुबह 9 से दोपहर 3:00 बजे तक रहता है. अब गर्मियों का सीज़न शुरू होने के साथ ही इसमें बदलाव कर दिया गया है.
स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दिनों सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों संग बैठकर गर्मी के सीजन को देखते हुए हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों के लिए धूप गर्मी से बचाव के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए।इसके लिए सभी अस्पतालों में ओपीडी आई,पीडी एरिया में कूलर, पंखे, एसी की व्यवस्था करने के अलावा पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही ग्रामीण इलाकों के सीएचसी/पीएचसी के ओपीडी में भी इसी तरह से बदलाव होना है.
ओपीडी समय में बदलावओपीडी के समय में बदलाव को देखते हुए प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ ने बताया कि हर साल ग्रीष्मकालीन सत्र के तहत ओपीडी समय में बदलाव किया जाता है. मरीज और उनके परिजन आधे घंटे पहले यानी साढ़े सात बजे से रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे. इसके लिए सभी काउंटरों को निर्देश दिए गए है. इससे पहले यह समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक था. वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का समय भी बदला जाएगा.
यह रहेगा ओपीडी का समयनए शेड्यूल के मुताबिक ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा.गर्मी के सीज़न को देखते हुए हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों के लिए धूप गर्मी से बचाव के समय में बदलाव किया गया है.
Location :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
April 01, 2025, 15:17 IST
homerajasthan
जोधपुर में सरकारी अस्पतालों में ओपीडी समय में बदलाव, 1अप्रैल से नया शेड्यूल



