2 घंटे 10 मिनट की फाड़ू रेटिंग वाली फिल्म, रोमांच से भरपूर है एक-एक सीन, देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड

Last Updated:May 20, 2025, 04:01 IST
Top Trending Film On OTT: अगर आप ड्रामा थ्रिलर फिल्म देखने के शौकीन हैं, तो हम आपको फाड़ू फिल्म के बारे में बताते हैं. इन दिनों मूवी ओटीटी पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म का एक-एक सीन रोमांच से भरपूर है. अ…और पढ़ें
<strong>नई दिल्ली.</strong> ओटीटी पर लगभग हर हफ्ते ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट बदलती रहती है. इन दिनों ओटीटी पर एक ड्रामा-थ्रिलर मूवी ने कब्जा कर लिया है. लोग घर पर बैठकर मूवी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. आईएमडीबी पर भी फिल्म को धांसू रेटिंग मिली है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘द डिप्लोमैट’.

ड्रामा थ्रिलर से भरपूर फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ 14 मार्च, 2025 को रिलीज हुई थी. इसमें जॉन अब्राहम, सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा, जगजीत संधू, शारिब हाशमी जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आए थे. इसकी पूरी कहानी उज्मा अहमद के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म में जॉन अब्राहम ने डिप्टी हाई कमिश्नर जेपी सिंह का किरदार निभाया है. उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई. क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस ने उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा. यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. (फोटो साभार: IMDb)

‘द डिप्लोमैट’ की कहानी की शुरुआत होती है उज्मा अहमद (सादिया खतीब) से, जो काम के सिलसिले से मलेशिया जाती है. उसकी बेटी बीमार है और वह उसके इलाज के लिए परेशान रहती है. उसी दौरान उज्मा की मुलाकात पाकिस्तानी लड़के ताहिर (जगजीत संधू) से होती है. (फोटो साभार: YouTube Grab)

ताहिर उसे प्यार का झांसा देता है और कहता कि वह उसकी बच्ची का पाकिस्तान में इलाज करवाएगा. ताहिर की बातों में आकर उज्मा पाकिस्तान पहुंच जाती है. पाकिस्तान के खैबर इलाके में पहुंचते ही उज्मा को समझ आ जाता है कि उसे फंसाया गया है. (फोटो साभार: YouTube Grab)

इस बीच ताहिर उज्मा से जबरदस्ती शादी करता है और हर दिन उसके साथ मारपीट करता है. उज्मा को पता चलता है कि ताहिर पहले से ही शादीशुदा है और उसके कई बच्चे भी हैं. पाकिस्तान में उज्मा की तरह और भी कई महिलाएं कैद में रहती हैं. (फोटो साभार: IMDb)

उज्मा किसी भी तरह अपने वतन यानी इंडिया जाना चाहती है. उसे वापस भारत लाने के लिए भारत की तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और डिप्टी हाई कमिश्नर जेपी सिंह बहुत कोशिश करते हैं. लेकिन पाकिस्तान से निकलकर भारत पहुंचने का सफर आसान नहीं होता है. (फोटो साभार: YouTube Grab)

इन दिनों ‘द डिप्लोमैट’ नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही है. यह देश की टॉप 10 लिस्ट में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. आईएमडीबी पर फिल्म को 10 में से 7.1 रेटिंग मिली है. रितेश शाह ने ‘द डिप्लोमैट’ फिल्म को लिखा है, जबकि डायरेक्शन शिवम नायर ने किया है. (फोटो साभार: Netflix Grab)
homeentertainment
2 घंटे 10 मिनट की फाड़ू रेटिंग वाली फिल्म, देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड



