Tech

iQOO Pad 5e 10000mah battery 44W fast charging know expected price in india-10,000mAh बैटरी के साथ आया नया टैब, मिलता है दमदार डिस्प्ले और खास प्रोसेसर, 16GB RAM भी

iQOO ने चीन में नया iQOO Pad 5e लॉन्च किया है, जो iQOO 15 स्मार्टफोन के साथ पेश किया गया. इसके अलावा कंपनी ने आईकू Watch GT 2 और iQOO TWS 5 ईयरबड्स भी पेश किए हैं. बात करें iQOO Pad 5e की तो इसमें 12.05 इंच का 2.8K LCD स्क्रीन है, जो 144Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है, जिससे विजुअल्स स्मूद और टच रिस्पॉन्स तेज होता है. डिस्प्ले में DC डिमिंग सपोर्ट भी है, जो लंबे समय तक देखने में आंखों को आराम देता है.

टैबलेट में 4nm Snapdragon 8 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Adreno 750 GPU लगा है. इसमें 8GB से 16GB तक RAM ऑप्शन और 128GB, 256GB या 512GB स्टोरेज उपलब्ध है. यह एंड्रॉयड 15 के साथ OriginOS 5 पर चलता है.

कैमरा के मामले में इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. इसके अलावा, क्वाड-स्पीकर सिस्टम दिया गया है. 10,000mAh की बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे लंबा बैकअप मिलता है.

कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मौजूद है. iQOO Pad 5e का साइज 266.43×192×6.62mm और वजन 584 ग्राम है.

कितनी है कीमत?iQOO Pad 5e चीन में CNY 1,999 (लगभग ₹24,700) से शुरू होता है और स्टोरेज और वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत CNY 2,999 (लगभग ₹37,100) तक जाती है. टैबलेट तीन कलर में उपलब्ध है: Isle of Man, Grey Quartz और Silver Wings.

इसके अलावा iQOO Watch GT 2 की बात करें तो इसमें 2.07 इंच का AMOLED स्क्रीन, eSIM के साथ LTE सपोर्ट और ब्लूटूथ वेरिएंट है, जिसकी कीमत CNY 499 से CNY 699 (लगभग ₹6,200-₹8,600) है. iQOO TWS 5 ईयरबड्स में 60dB adaptive noise cancellation, LDAC सपोर्ट और 48 घंटे तक प्लेबैक टाइम मिलता है, जिसकी कीमत CNY 399 (लगभग ₹4,900) है.

कुल मिलाकर iQOO Pad 5e एक पावरफुल और फीचर-पैक्ड टैबलेट है, जो गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj