छुट्टी के दिन बंद शौचालय! ओसियां बस स्टैंड पर महिला का फूटा गुस्सा, ‘स्वच्छ भारत मिशन’ पर उठे सवाल

Last Updated:October 23, 2025, 19:44 IST
Jodhpur News Hindi : ओसियां बस स्टैंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला प्रशासन से सवाल करती दिख रही है-“छुट्टी के दिन शौचालय बंद, तो महिलाएं जाएं कहां?” यह वीडियो न केवल प्रशासनिक लापरवाही उजागर कर रहा है बल्कि “स्वच्छ भारत मिशन” की हकीकत पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है.
जोधपुर : सोशल मीडिया पर इन दिनों ओसियां बस स्टैंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला प्रशासन से सवाल करती नजर आ रही है “जब छुट्टी के दिन शौचालय बंद रहते हैं, तो हम जाएं कहां?” यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और शहर में स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ओसियां बस स्टैंड पर बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर ताला लटका हुआ है इस दृश्य को देखकर पर्यटक महिला नाराज होती है और कहती है कि छुट्टी के दिन तो घूमने-फिरने वाले सबसे ज्यादा बाहर निकलते हैं, ऐसे में शौचालय बंद रखना समझ से परे है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या महिलाओं को ऐसे में खुले में जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा? हालांकि इस वायरल वीडियो की Local 18 पुष्टि नहीं करता है.
पर्यटन स्थलों पर शौचालय बंदभारत को खुले में शौच मुक्त बनाने का दावा तो किया जाता है, लेकिन यदि पर्यटन स्थलों पर भी मूलभूत सुविधाएं न मिलें, तो यह योजना कागजों तक ही सीमित रह जाएगी. पर्यटक न केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन करने आते हैं, बल्कि वे शहर की स्वच्छता और व्यवस्था का भी अनुभव लेकर जाते हैं. ऐसे में यदि उन्हें असुविधा और अव्यवस्था का सामना करना पड़े, तो यह शहर की छवि और पर्यटन विकास दोनों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है.
ओसियां बस स्टैंड पर शौचालय बंद, यात्रियों को हो रही परेशानीस्थानीय नागरिकों का कहना है कि ओसियां जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थल पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में बस स्टैंड जैसे प्रमुख स्थान पर शौचालयों का बंद रहना यात्रियों के लिए बड़ी असुविधा का कारण बन रहा है. कई बार दूर-दराज से आने वाली महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे इस कारण परेशान होते हैं. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक शौचालयों को छुट्टी के दिन भी खुला रखा जाए या फिर इसके लिए अलग से सफाईकर्मी की व्यवस्था की जाए. हालांकि Local 18 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन यह वीडियो एक बार फिर से यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या “स्वच्छ भारत मिशन” और “खुले में शौच मुक्त भारत” का सपना केवल नारे तक सिमट कर रह गया है?
Rupesh Kumar Jaiswal
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन… और पढ़ें
Location :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
October 23, 2025, 19:44 IST
homerajasthan
छुट्टी पर बंद शौचालय…! ओसियां बस स्टैंड पर महिला का फूटा गुस्सा



