World

हैती में गैंग्स का तांडव, एक रात में मार दिए 50 लोग, कौन है इस कत्ल-ए-आम के लिए जिम्मेदार

कैरीबियाई देश हैती में गैंग हिंसा ने एक बार फिर खौफनाक रूप ले लिया है. राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस के पास एक चर्च में हिंसा से बचने के लिए शरण लिए लोगों पर हथियारबंद गैंग ने हमला कर दिया. इस हमले में 50 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. कई लोग घायल हैं, जबकि कुछ अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

हमला केन्सकॉफ नाम के पहाड़ी कस्बे में रविवार रात करीब 10:30 बजे शुरू हुआ. हथियारबंद लोग अलग-अलग इलाकों में घूमते रहे और लोगों को निशाना बनाते रहे. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार तक इलाके में हिंसा जारी रही.

हैतियों के पास हैं सबसे खतरनाक हथियार

हैती में अपराधियों और गैंग्स के पास पुलिस से भी ज्यादा खतरनाक और आधुनिक हथियार आ चुके हैं. सुरक्षा जानकारों ने बताया है कि हैती में पिछले 20 सालों में ऐसी खौफनाक स्थिति कभी नहीं देखी गई. ये हथियार ज्यादातर अमेरिका से अवैध तरीके से लाए जा रहे हैं. जैसे-जैसे गैंग्स के पास हथियार बढ़ रहे हैं, वे बंदरगाहों और मुख्य सड़कों पर अपना कब्जा जमाते जा रहे हैं. इससे हथियारों की तस्करी रोकना और मुश्किल हो गया है.

हथियारों की होड़ के कारण देश में हिंसा और मौतें काफी बढ़ गई हैं. हैती की करीब 1.17 करोड़ की आबादी में से लगभग आधी आबादी को भोजन की मदद की सख्त जरूरत है. लोग अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर भाग रहे हैं.

राजधानी और अहम रास्तों पर कब्जा

हैती में इस समय 150 से 200 के करीब छोटे-बड़े आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं. अकेले राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में 23 बड़े गैंग काम कर रहे हैं. इनमें दो गुट हैं जी-पेप और जी9 फैमिली एंड अलाइज हैं. हाल के दिनों में इन विरोधी गुटों ने मिलकर एयरपोर्ट, सरकारी महलों, अस्पतालों, स्कूलों और पुलिस स्टेशनों पर बड़े हमले किए हैं. देश के कई मुख्य इलाकों और सीमाओं पर अपना कब्जा जमा लिया है.

हथियारों का काला कारोबार और घोस्ट गन्स

हैती में हथियारों की मांग इतनी ज्यादा है कि यह एक बहुत बड़ा और मुनाफे वाला कारोबार बन चुका है. अमेरिका में कुछ सौ डॉलर में मिलने वाली राइफल हैती में 5000 से 8000 डॉलर यानी लगभग 4 से 7 लाख रुपये तक में बिकती है. इसके अलावा बिना किसी सीरियल नंबर वाली ‘घोस्ट गन्स भी ऑनलाइन पार्ट्स खरीदकर घर पर ही बनाई जा रही हैं. उन्हें ट्रैक करना नामुमकिन होता है.

अमेरिका से कैसे पहुंच रहे हैं हथियार?

ज्यादातर हथियार और गोलियां अमेरिका की दुकानों, गन शो और दुकानों से खरीदकर जहाजों, नावों और छोटे जहाजों के जरिए हैती पहुंचाए जा रहे हैं. तस्कर इन्हें कंटेनरों और सामान्य सामान के बीच छुपाकर लाते हैं. इससे अमेरिका और हैती की जांच एजेंसियों के लिए इन्हें पकड़ना बेहद मुश्किल हो जाता है.

हमले के बाद हैती सरकार ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिवारों और अन्य पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई है और इलाके में सुरक्षा बहाल करने का भरोसा दिया है.

गैंग के कब्जे में राजधानी का बड़ा हिस्सा

हैती लंबे समय से गैंग हिंसा, राजनीतिक अस्थिरता और गरीबी से जूझ रहा है. राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस के बड़े हिस्से पर हथियारबंद गैंग का प्रभाव है. ये समूह हत्या, अपहरण, लूटपाट और यौन हिंसा जैसी वारदातों के लिए जिम्मेदार रहे हैं.

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, करीब 1.1 करोड़ की आबादी वाले हैती में लगभग 15 लाख लोग विस्थापित हैं. यानी लाखों लोग हिंसा के कारण अपना घर छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं. वहीं, 50 लाख से ज्यादा लोग खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं.

चुनाव का इंतजार, लेकिन हिंसा जारी

हैती में राजनीतिक संकट भी गहरा है. देश में 2016 के बाद से राष्ट्रीय चुनाव नहीं हुआ है. तत्कालीन राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की जुलाई 2021 में हत्या कर दी गई थी. अब दिसंबर 2026 में आम चुनाव प्रस्तावित हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj