Entertainment

धोखाधड़ी केस में सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, कारोबारी ने लगाया ठगी का आरोप, कोर्ट ने भेजा नोटिस

Last Updated:August 25, 2026, 23:11 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दरअसल, एक व्यापारी की शिकायत के बाद कोर्ट ने ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ और ‘स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड’ के डायरेक्टर्स के नाम नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सभी पक्षों को अपनी बात रखने का निर्देश दिया है.

ख़बरें फटाफट

धोखाधड़ी केस में सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, कारोबारी ने लगाया ठगी का आरोपZoomसलमान खान की कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. चंडीगढ़ जिला अदालत ने अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री, ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ और ‘स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड’ के डायरेक्टर्स को नोटिस जारी किया है. यह नोटिस मनीमाजरा में प्रस्तावित ‘बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम’ से जुड़ी धोखाधड़ी की शिकायत के मामले में जारी किया गया है. यह केस अरुण गुप्ता बनाम स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दर्ज है. शिकायत मनीमाजरा के कारोबारी अरुण गुप्ता ने दर्ज कराई है. अदालत ने सभी पक्षों को 5 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश दिया है.

अदालत से जारी नोटिस के अनुसार, सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री, स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर संतोष श्रीवास्तव और प्रसाद बिंदु माधव कापड़े को अदालत में पेश होना होगा. नोटिस में कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने आपके खिलाफ शिकायत दर्ज की है, इसलिए बीएनएसएस की धारा 223 के तहत मामले पर संज्ञान लेने से पहले की स्टेज में यह नोटिस भेजा जा रहा है. इस मामले में सफाई देने के लिए अदालत के समक्ष आपकी मौजूदगी जरूरी है. निर्देश दिया गया है कि तय डेट 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे उक्त अदालत में निजी रूप से या वकील के माध्यम से मौजूद हों.

सलमान खान का चैरिटी ब्रांड है बीइंग ह्यूमन फाउंडेशनयह पूरा मामला मनीमाजरा में प्रस्तावित बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम से जुड़ा है. शिकायतकर्ता अरुण गुप्ता का आरोप है कि शोरूम के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है. हालांकि, इस मामले में अभी अदालत ने केवल नोटिस जारी करके पक्ष रखने को कहा है, संज्ञान लेना बाकी है. केस की पिछली सुनवाई 4 अगस्त को हुई थी, जिसके बाद अदालत ने 24 अगस्त को यह नोटिस जारी किया है. अब अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी, जिसमें सलमान खान और अन्य को अपना पक्ष रखना होगा. बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन सलमान खान का चैरिटी ब्रांड है, जो कपड़े, ज्वेलरी और अन्य प्रोडक्ट्स के जरिए चैरिटी करता है.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 25, 2026, 23:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj