अंबालाल की मौत पर ग्रामीणों का आक्रोश

Last Updated:October 23, 2025, 21:11 IST
उदयपुर के बरवाड़ा हाईवे 162 ई पर सादडा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक अंबालाल गमेती को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर सरकार से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की. पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़पों में कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हवाई फायरिंग की.
सादडा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर
उदयपुर. बरवाड़ा हाईवे 162 ई पर सादडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के मामले में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है. तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक अंबालाल गमेती को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक युवक कटार गांव का निवासी था और हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी करवाई और केलवाड़ा पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया.
हालांकि, घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. बरवाड़ा और आसपास के ग्रामीण सड़क पर उतर आए और सरकार से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे. ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया और करीब आठ घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा. इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जताते हुए पुलिस पर पत्थरबाजी भी की.
पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई, कई घायलपुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. जवाबी कार्रवाई में हवाई फायरिंग की गई. इस संघर्ष में गोगुंदा थाने के कई पुलिसकर्मी घायल हुए. सायरा थाने के एएसआई भंवर सिंह के सिर में गंभीर चोट आई, वहीं गोगुंदा थाने के कांस्टेबल राकेश मीणा और महिला कांस्टेबल भावना डांगी भी घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत गोगुंदा अस्पताल में भर्ती कराया गया.
सुरक्षा बढ़ाई और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयासघायलों का इलाज जारी है और मौके पर सायरा, गोगुंदा और केलवाड़ा थानों की टीमों को तैनात किया गया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहनों के करीब आधा दर्जन शीशे तोड़ दिए, जिससे मौके पर स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह से हुई मौत की जांच के साथ-साथ हालात नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.
मुआवजे और सुरक्षा कदमों का आश्वासनपुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है. इस घटना ने बरवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों की सुरक्षा और यातायात नियमों की गंभीरता को भी उजागर कर दिया है. प्रशासन ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने और भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचने के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया है.
Monali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Location :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
October 23, 2025, 21:11 IST
homerajasthan
बरवाड़ा हाईवे पर हुए सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश



