अमिताभ बच्चन की कोस्टार, 2025 की टॉप 5 बिगेस्ट ओपनिंग में 3 फिल्में, क्या आपने पहचाना?

Last Updated:October 23, 2025, 22:46 IST
एक्ट्रेस ने साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है. आज उनकी गिनती टॉप हीरोइनों में होती है. अगर साल 2025 की बॉलीवुड की टॉप 5 बिगेस्ट ओपनिंग फिल्मों की बात करें, तो उनमें तीन फिल्मों में हीरोइन ने लीड रोल निभाया है. क्या आपने पहचाना? 
हम रश्मिका मंदाना की बात कर रहे हैं, जिनकी फिल्म थामा’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. फिल्म ने लगभग 31.92 करोड़ रुपये की कमाई की है. (फोटो साभार: Instagram)

रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये की कमाई की है. (फोटो साभार: Instagram)

रोमांटिक हॉरर-कॉमेडी ने ‘सैयारा’ को पछाड़ते हुए 2025 की पांचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग का खिताब हासिल किया. (फोटो साभार: Instagram)

रश्मिका मंदाना की पिछली फिल्म ‘छावा’ थी, जिसमें उन्होंने विक्की कौशल के साथ लीड रोल निभाया था. (फोटो साभार: Instagram)

यह फिल्म 2025 में तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग है. इसने बॉक्स ऑफिस पर 50.05 करोड़ रुपये की कमाई की. (फोटो साभार: Instagram)

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की लीड रोल वाली फिल्म ‘सिकंदर’ 2025 की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग है. (फोटो साभार: Instagram)

रश्मिका मंदाना की इस फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 54.29 करोड़ रुपये की कमाई की. (फोटो साभार: Instagram)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 23, 2025, 22:46 IST
homeentertainment
अमिताभ बच्चन की कोस्टार, 2025 की टॉप 5 बिगेस्ट ओपनिंग में 3 फिल्में, पहचाना?



