Rajasthan

अंता उपचुनाव में BJP के बड़े नेता गायब… क्या अंदर चल रही है खींचतान? कांग्रेस बोली- डर गए हैं मैदान से!

Last Updated:October 25, 2025, 21:47 IST

Anta By-Election : अंता उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं को उतारा, जबकि बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन के नामांकन में बड़े नेता नदारद रहे, जिससे सियासी चर्चा तेज है.अंता उपचुनाव में BJP के बड़े नेता गायब... कांग्रेस बोली- डर गए हैं मैदान से!

बारां. अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है. नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन प्रचार के मैदान में अब तक बीजेपी के बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है. कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाकर बीजेपी पर हमला बोला है, जबकि भाजपा ने इसे अपनी रणनीति बताया है.

अंता सीट प्रदेश में इस वक्त होने वाला एकमात्र उपचुनाव है, इसलिए दोनों पार्टियां इसे प्रतिष्ठा से जोड़ रही हैं. कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के नामांकन में जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और भंवर जितेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, वहीं बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन के नामांकन में केवल झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ही प्रमुख चेहरा बने. इसके बाद से अब तक भाजपा के शीर्ष नेताओं की अंता से दूरी सवालों के घेरे में है.

कांग्रेस का हमला, भाजपा की सफाईपूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस दूरी को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी में वसुंधरा राजे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीच खींचतान चल रही है. मंत्री गांवों में जाने से डर रहे हैं क्योंकि जनता सवाल पूछेगी कि बिजली और रोज़गार की समस्या क्यों नहीं सुलझी. खाचरियावास ने तंज कसा कि बीजेपी के बड़े नेता अब जनता का सामना करने से कतराते हैं और पुलिस सुरक्षा के बिना नहीं निकलते. उन्होंने कहा कि अंता में बीजेपी की अंदरूनी फूट कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित होगी.

प्रदेश अध्यक्ष ने आरोपों को किया खारिजवहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि पार्टी की अपनी रणनीति है और कार्यकर्ता लगातार काम में जुटे हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वसुंधरा राजे और अन्य नेता जल्द ही अंता जाएंगे. राठौड़ ने कहा कि हम कार्यकर्ताओं पर भरोसा करते हैं और सब अपनी भूमिका निभा रहे हैं. गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भी दावा किया कि बीजेपी की टीम प्रचार में सक्रिय है और अंता उपचुनाव में जीत भाजपा की ही होगी.

स्टार प्रचारकों की कमी और बढ़ते सवालसूत्रों के अनुसार, बीजेपी ने अंता उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, लेकिन अब तक अधिकांश प्रचारक मैदान में नहीं पहुंचे हैं. दीपावली के बाद नेताओं के आने की उम्मीद जताई जा रही थी, मगर कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई बड़ी सभा नहीं हुई. यही वजह है कि कार्यकर्ताओं और जनता के बीच अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या बीजेपी में सबकुछ ठीक है या अंदर ही अंदर कोई रणनीतिक मतभेद पनप रहा है.

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें

Location :

Baran,Rajasthan

First Published :

October 25, 2025, 21:47 IST

homerajasthan

अंता उपचुनाव में BJP के बड़े नेता गायब… कांग्रेस बोली- डर गए हैं मैदान से!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj