पढ़ाई में मारी बाजी तो मिली आसमान की सैर, 90% अंक लाने वाली छात्राओं को मिला हवाई सफर का तोहफा

Last Updated:August 12, 2026, 09:04 IST
Bikaner School Flight Reward: बीकानेर के खाजूवाला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 25 केवाईडी की मेधावी छात्राओं प्रियंका और कविता ने 90% से अधिक अंक हासिल कर नया इतिहास रचा है. संकल्प के अनुसार विद्यालय प्रशासन ने दोनों छात्राओं को जयपुर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा कराई. यात्रा में विद्यालय स्टाफ प्रतिनिधि सुमन देवी साथ रहीं. प्रिंसिपल मनोज कुमार अटल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना है. इस अनूठी पहल की ग्रामीणों और परिजनों ने सराहना की है.
ख़बरें फटाफट
Bikaner: 90% अंक लाने पर स्कूल ने दिया खास इनाम, खाजूवाला की छात्राओं ने किया हवाई सफर
बीकानेर/खाजूवाला: राजस्थान के बीकानेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला में शिक्षा और प्रोत्साहन की एक अनूठी और प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली है. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 25 केवाईडी (25 KYD) की मेधावी छात्राओं ने परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं. इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय प्रशासन ने अपना संकल्प पूरा करते हुए मेधावी छात्राओं को जयपुर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा कराई. इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाना और अन्य विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है.
विद्यालय की मेधावी छात्रा प्रियंका और कविता ने अपनी बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. विद्यालय प्रशासन द्वारा ली गई प्रतिज्ञा के अनुसार दोनों छात्राओं को हवाई सफर का अवसर दिया गया. जयपुर एयरपोर्ट से जब दोनों छात्राओं ने अपने जीवन की पहली हवाई उड़ान भरी, तो उनके चेहरे पर खुशी और उत्साह देखते ही बनता था. यात्रा के दौरान सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए विद्यालय स्टाफ की प्रतिनिधि सुमन देवी भी दोनों मेधावी छात्राओं के साथ मौजूद रहीं.
शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए लिया गया था अनूठा संकल्पराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 25 केवाईडी के प्रिंसिपल मनोज कुमार अटल ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना पैदा करने के लिए यह नवाचार किया गया था. विद्यालय प्रशासन ने सत्र की शुरुआत में ही घोषणा की थी कि जो भी विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाएगा, उसे हवाई यात्रा कराई जाएगी. प्रिंसिपल मनोज कुमार अटल ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य ग्रामीण आंचल में छिपी प्रतिभाओं को सही दिशा, मंच और प्रोत्साहन देना है. जब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उनकी मेहनत का ऐसा प्रतिफल मिलता है, तो उनका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है.”
परिवार और ग्रामीणों ने की विद्यालय प्रशासन की सराहनासीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्र के किसी सरकारी स्कूल द्वारा अपने स्तर पर उठाये गए इस कदम की पूरे जिले में सराहना हो रही है. छात्राओं के परिजनों और गांव के लोगों ने विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है. ग्रामीणों का मानना है कि इस प्रकार की सकारात्मक पहल से न केवल बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्कूल के अन्य विद्यार्थियों में भी आगामी परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने की होड़ और प्रेरणा जागेगी.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Bikaner,Bikaner,Rajasthan
First Published :
August 12, 2026, 09:01 IST



