Rajasthan

Rajasthan Live News: खेतड़ी में धमाका, दुकानदार की मौत, बारां में बवाल, धौलपुर में पदयात्रा, पढ़ें लेटस्ट खबरें

Rajasthan News: झुंझुनूं के खेतड़ी क्षेत्र के निजामपुर मोड़ पर हार्डवेयर की दुकान में जोरदार विस्फोट हुआ. धमाका इतना तेज था कि दुकान का शटर 60 फीट दूर जा गिरा और दुकानदार 20 फीट दूर सड़क पर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पास की किताबों की दुकान में भी आग लग गई. सूचना पर हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड और नगर पालिका की दो दमकल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया.

बारां में ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कारबारां जिले के गणेशपुरा गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया. ग्रामीणों की मुख्य मांग गांव में श्मशान घाट और नाला निर्माण की है. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक ये कार्य शुरू नहीं होते, वे मतदान नहीं करेंगे. तहसीलदार द्वारा समझाइश के बावजूद ग्रामीण अपने फैसले पर अडिग रहे. प्रशासन अब ग्रामीणों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश में है.

बारां में डिप्टी सीएम और तीन मंत्री अंता में करेंगे प्रचारबारां जिले के अंता विधानसभा क्षेत्र में आज उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, मंत्री ओटाराम देवासी और अनिता भदेल चुनाव प्रचार करेंगे. तीनों मंत्री अलग-अलग टीम बनाकर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाएंगे और भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में मतदान की अपील करेंगे. चुनावी माहौल में यह दौरा भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है.

जोधपुर में न्यायाधीश अरुण मोंगा आज लेंगे शपथदिल्ली हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर आए न्यायाधीश अरुण मोंगा आज राजस्थान हाईकोर्ट में शपथ लेंगे. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा उन्हें शपथ दिलाएंगे. समारोह मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट रूम में होगा. जस्टिस मोंगा पहले पंजाब-हरियाणा और दिल्ली हाईकोर्ट में सेवाएं दे चुके हैं. शपथ के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 40 हो जाएगी.

करौली में इंदरगढ़ में भक्त मंडल की यात्रा और जागरणकरौली जिले के वजीरपुर दरवाजा क्षेत्र से 4 नवंबर को इंदरगढ़ भक्त मंडल की यात्रा रवाना होगी. 4 नवंबर को इंदरगढ़ बिजासन माता मंदिर में भव्य जागरण होगा, जबकि 5 नवंबर को अन्नकूट और दीपदान का आयोजन किया जाएगा. भक्त मंडल की यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आस्था और भक्ति का विशेष अवसर बनेगी.

करौली में पटवार संघ चुनाव में नई टीम निर्वाचितकरौली में राजस्थान पटवार संघ उप शाखा के चुनाव संपन्न हुए. इसमें महेंद्र मीणा अध्यक्ष, धनराज गर्ग उपाध्यक्ष और प्रशांत शर्मा महामंत्री चुने गए. लोकेश सैनी संयुक्त मंत्री, सूरज बाई मीणा संगठन मंत्री और कुलदीप जैन कोषाध्यक्ष बने. निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राजावत ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. नव निर्वाचित टीम का स्वागत माल साफा पहनाकर किया गया.

खाजूवाला में प्रेम प्रसंग से जुड़ी आत्महत्या में प्रेमी गिरफ्तारबीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में 22 अगस्त को आत्महत्या करने वाले विनोद कुमार बिस्सू मामले में दो माह बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी के प्रेमी मुकेश जाट को गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि प्रेमी की प्रताड़ना से युवक ने स्प्रे पीकर आत्महत्या की थी. मृतक के भाई ने पत्नी उषा और मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस जल्द ही पत्नी उषा को भी गिरफ्तार कर सकती है.

धौलपुर में 10 दिवसीय सनातन धर्म एकता पदयात्रा शुरू होगीधौलपुर जिले से दिल्ली से वृंदावन तक 10 दिवसीय सनातन धर्म एकता पदयात्रा निकलेगी. बागेश्वर धाम बालाजी के संत धीरेन्द्र शास्त्री यात्रा का नेतृत्व करेंगे. यात्रा 7 से 16 नवंबर तक चलेगी और लगभग 150 किलोमीटर की होगी. समापन वृंदावन में बांके बिहारी महाराज से मिलन के साथ होगा. पूरे भारत से संत, माता-बहनें और युवा इसमें शामिल होंगे.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj