Rajasthan

सरसों तेल का पलटा टैंकर, पानी में फैला तेल कपड़े से निचोड़कर लूट ले गए गांववाले

Last Updated:October 29, 2025, 15:50 IST

Morena News: 40 टन सरसों के तेल से भरा टैंकर मुरैना से राजस्थान के अलवर जा रहा था. धौलपुर में NH-123 पर सैंपऊ के पास टैंकर साइड लेते समय अनियंत्रित होकर एक खेत में पलट गया. टैंकर में भरा तेल खेत और पानी में फैल गया.सरसों तेल का पलटा टैंकर, पानी में फैला तेल कपड़े से निचोड़ लूट ले गए गांववालेग्रामीणों ने पानी में फैला तेल तक लूट लिया.

रिपोर्ट- अमित शर्मा, मुरैना. मध्य प्रदेश के मुरैना से निकला सरसों के तेल से भरा एक टैंकर रास्ते में पलट गया. तेल खेत और पानी में फैल गया. जिसके बाद तेल की लूट शुरू हो गई. ग्रामीणों को जैसे ही पता चला कि सरसों तेल का टैंकर पलट गया है, तो वे अपने-अपने हिसाब से कैन, डिब्बे, बर्तन आदि लेकर मौके पर पहुंचने लगे और तेल लूटने लगे. ग्रामीण सिर्फ दो घंटे में पूरा तेल लूटकर अपने-अपने घर निकल गए. तेल लूटने का तरीका तो देखिए कि ग्रामीण कपड़े से निचोड़कर तेल बर्तनों में भर रहे थे. इस हादसे में चालक और परिचालक को चोटें आई हैं. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, मुरैना से 40 टन सरसों तेल भरकर टैंकर राजस्थान के अलवर जा रहा था. धौलपुर में एनएच-123 पर सैंपऊ के पास टैंकर साइड लेते समय अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया. टैंकर में भरा 40 टन तेल खेत और पानी में फैल गया. तेल का टैंकर पलटने की सूचना पर ग्रामीणों मौके पर पहुंचने लगे और तेल लूटने लगे. महिलाओं समेत दर्जनों लोग अपने-अपने बर्तनों-कैन आदि में तेल भरने लगे.

क्रेन से बाहर निकाला टैंकरग्रामीणों ने केवल दो घंटे में पूरा तेल लूट लिया. वे पानी में फैले तेल को कपड़े से निचोड़कर अपने बर्तनों में भर रहे थे. टैंकर पलटने के दौरान चालक और परिचालक घायल हुए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंकर को क्रेन के माध्यम से खेत से बाहर निकाला. तेल लूटने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ग्रामीणों ने लूटी मछलियां
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मरियानी गांव के पास आज (बुधवार) सुबह इसी तरह का एक हादसा हो गया. मछली ले जा रहा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. गाड़ी पलटने से उसमें लदी मछलियां हाईवे पर दूर तक फैल गईं. सड़क पर मछलियों का ढेर लग गया. सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने जमकर मछली लूटी. वे बोरों और बर्तनों में भरकर मछली अपने घरों को ले गए.
Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Morena,Madhya Pradesh

First Published :

October 29, 2025, 15:50 IST

homemadhya-pradesh

सरसों तेल का पलटा टैंकर, पानी में फैला तेल कपड़े से निचोड़ लूट ले गए गांववाले

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj