Rajasthan

खिलौने छोड़ो! बच्चों के लिए अब गिफ्ट बनाएं कस्टमाइज्ड ऑर्गेनिक सोप्स, सिर्फ ₹30 में शुरू

Last Updated:November 10, 2025, 13:40 IST

Customize Shop: बच्चों को जन्मदिन या खास मौकों पर खिलौने के अलावा गिफ्ट देना मुश्किल लगता है, लेकिन कस्टमाइज़्ड होम मेड सोप्स इस समस्या का आसान समाधान हैं. आइस क्रीम, तरबूज, डोनट और सुपरहीरो टॉय वाले आर्गेनिक सोप्स ₹30-₹150 में उपलब्ध हैं. मुंबई के आर्ट अनलिमिटेड ब्रांड से तैयार गिफ्ट हैंपर ₹400-₹500 में खरीदा जा सकता है.
Local 18

बच्चो को खाश मौके पर कुछ गिफ्ट करना चाहते है, पर खिलौने के अलावा दूसरा ऑप्शन नज़र नहीं आता, तो एक बार ये कस्टमाइज़ सोप्स ट्राय करें. इन दिनों मार्केट में कस्टमाइज़ होम मेड सोप्स बहुत ज़्यादा पसंद किया जा रहा है. बच्चों के लिए इसे और भी आकर्षित और खास बनाया गया है. यह दिखने में रंगबिरंगी होते हैं.

Local 18

नार्मल साबुन के मुक़ाबले इसकी क़ीमत ज़्यादा होती है, पर अगर इसे एक गिफ्ट के तौर पे देखेंगे, तो यह काफ़ी सस्ता लगता है. आप मात्र ₹30 – ₹150 तक के बीच अच्छे से अच्छा कस्टमाइज्ड आर्गेनिक सोप ख़रीद सकते हैं. इसके लड़कियों के लिए अलग और लड़को के लिए अलग ऑप्शंस उपलव्द है.

Local 18

आइस क्रीम की तरह दिखने वाली यह चीज आइस क्रीम नहीं, बल्कि एक साबुन है. जिन बच्चो को आइस क्रीम पसंद हो उनके लिए यह बहुत कि अच्छा गिफ्ट साबित हो सकता है. इसे इस्तेमाल करने के नुकसान नहीं है, क्युकी यह आर्गेनिक चीजों से बनता है, जैसे की नींबू, नीम, संतरा और अन्य फलों से भी.

Local 18

किसी फ्रूट लवर बच्चे के लिए यह तरबूज जैसा दिखने वाला साबुन बहुत अच्छा गिफ्ट हो सकता है. इसे बनाने में असली तरबूज का इस्तेमाल किया जाता है. इसके इस लाल तरबूज वाले लुक से सोप बॉक्स का लुक और अच्छा दिखने लगता है. यह साबुन नार्मल साबुन के मुक़ाबले कम झाक देते हैं. मुंबई में आर्ट अनलिमिटेड नामक एक ब्रांड है जो ऐसे कस्टमाइज़ साबुन प्रदान करता हैं.

Local 18

इस तरीके का गिफ्ट हैंपर आप ₹400-₹500 तक में तैयार करवा सकते है. इसमें तीन साबुन होते है, जिसमे से एक नींबू फ्लेवर का होता है, दूसरा साबुन नार्मल आकर में होता है, जिसपर आप किसी का भी नाम लिखवा सकते हैं. इसके अलावा क्रीम और होम मेड फेस वाश भी शामिल होता है. जन्मदिन जैसे मौकों के लिए यह हैंपर परफेक्ट गिफ्ट हो सकता है.

Local 18

खिलौना बच्चो के बहुत ज़्यादा पसंद होता है. इस लिए साबुन को कुछ इस तरीके से तैयार किया गया है कि इसके बीच रखें हुए छोटे से टॉय को बाहर से देखा जा सकता है. इस साबुन को बनाने के लिए ट्रांसपेरेंट लिक्विड का इस्तेमाल किया गया है. इस तरह के साबुन में आप अपने पसंदीदा सुपर हीरो टॉय डलवा सकते है.

Local 18

शायद ही आपने आज से पहले ऐसा साबुन देखा होगा. यह दिखने में डोनट्स जैसा है. इसका गुलाबी रंग और इसके ऊपर स्प्रिंकल्स इसे और भी असली जैसा बना देते है. यह एक कि डोनट सोप ₹70-₹100 के बीच आता है.

First Published :

November 10, 2025, 13:40 IST

homemaharashtra

खिलौने छोड़ो! बच्चों के लिए अब गिफ्ट बनाएं कस्टमाइज्ड ऑर्गेनिक सोप्स

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj