Entertainment

Dharmendra Health LIVE Updates: धर्मेंद्र की तबीयत कैसी है? परेशान दिखे बॉबी, ईशा-हेमा के चेहरे पर दिखी मायूसी

Live now

Last Updated:November 12, 2025, 06:21 IST

Dharmendra Health Updates: बॉलीवुड के मशहूर दिग्गज स्टार और ‘ही मैन’ धर्मेंद्र की हालत अस्‍पताल में नाजुक बनी हुई है. 89 साल की उम्र में उन्‍हें सांस लेने की तकलीफ के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्त…और पढ़ेंLIVE: धर्मेंद्र की तबीयत कैसी है? परेशान दिखे बॉबी, हेमा भी दिखीं मायूसी

धर्मेंद्र के लिए पूरा देश उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहा है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की सेहत को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है. मंगलवार को उनके निधन का अफवाहें उड़ी, जिसपर पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि वो जिंदा है. हालांकि शाम होते-होते बेटे सनी देओल की टीम ने भी बताया कि धर्मेंद्र अभी भी अस्पताल में हैं और इलाज का असर हो रहा है. लेकिन सुबह होते ही लोगों के मन में फिर वहीं सवाल है कि धर्मेंद्र की तबीयत कैसी है? रात में एक बार धर्मेंद्र का परिवार फिर से अस्पताल में दिखा. उनके हाव-भाव ने लोगों के मन में कई सवाल फिर खड़े कर दिए. पूरा देश उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहा है

November 12, 2025 06:21 IST

Dharmendra Health Updates: धर्मेंद्र का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे सनी देओल

भाई बॉबी देओल,अभय देओल, ईशा और हेमा मालिनी के बाद सनी पाजी पहुंचे अस्पताल. पिता को देखा और डॉक्टर्स से उनकी हेल्थ के बारे में जानकारी लेकर वह रात में वापस घर लौटे.

November 12, 2025 06:17 IST

Dharmendra Health Updates: पिता से मिलने पहुंचे बॉबी देओल, दिखे परेशान

धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं और डॉक्टर्स के साथ परिवार भी उनके साथ है. देओल परिवार के लिए ये कठिन समय है. पिता से मिलने के लिए बॉबी देओल देर रात भी अस्पताल में पहुंचे. अस्पताल से लौटते वक्त उनके चेहरे पर परेशानी नजर आई. परेशानी में वो अपना चेहरा छिपाते नजर आए.

November 12, 2025 06:17 IST

Dharmendra Health Updates: धर्मेंद्र से मिलने पहुंचीं ईशा-हेमा, चेहरे पर दिखी मायूसी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों मुंबई के ब्रेच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. मंगलवार को उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल उन्हें देखने अस्पताल पहुंचीं. दोनों के चेहरों पर चिंता और मायूसी साफ झलक रही थी. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है.

November 12, 2025 06:17 IST

Dharmendra Health Updates: ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे आमिर खान

बॉलीवुड एक्टर और हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हैं. सलमान, शाहरुख, अमीषा के बाद अब आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ एक्टर को देखने अस्पताल पहुंचे हैं.

November 12, 2025 06:02 IST

धर्मेंद्र के लिए अगले 72 घंटे क्रिटिकल

धर्मेंद्र के लिए अगले 72 घंटे बहुत ही क्रिटिकल बताए जा रहे हैं. एक्टर की हालत गंभीर होने की खबर मिलते ही बॉलीवुड के कई सितारे उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे. धर्मेंद्र की दोनों बेटियों को भी विदेश से पहले ही बुलवा लिया गया था.

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

November 12, 2025, 06:00 IST

homeentertainment

LIVE: धर्मेंद्र की तबीयत कैसी है? परेशान दिखे बॉबी, हेमा भी दिखीं मायूसी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj