Rajasthan

राजस्थान Weather Update: बढ़ी ठंड, शीतलहर जारी

Rajasthan Weather Update. राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. राज्य में लगातार सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है. नवंबर माह की ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ा है और कई जिलों में शीतलहर का असर जारी है. मौसम ने नवंबर की शुरुआत में ही ठंड का तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर अब प्रदेश पर साफ नजर आ रहा है. पहाड़ियों से आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं ने सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ा दी है. इससे कई जिलों में कोहरे का असर दिखाई देने लगा है. पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद सर्द हवाएं लगातार चल रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का मौसम स्थिर रहेगा लेकिन तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा. वहीं, ठंड और कोहरे की गतिविधियों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा लगभग 20 से 58 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री, जोधपुर में 30.8 डिग्री, जयपुर में 29.0 डिग्री, कोटा में 29.0 डिग्री, और श्रीगंगानगर में 28.9 डिग्री रहा, जबकि फतेहपुर (7.0 डिग्री), नागौर (8.1 डिग्री), सिरोही (8.4 डिग्री), चूरू (9.7 डिग्री) जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान काफी कम रहा.

अधिकतम तापमान गुरुवार को अजमेर में 28.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 29.8 डिग्री, अलवर में 27.0 डिग्री, जयपुर में 29.0 डिग्री, पिलानी में 28.5 डिग्री, सीकर में 27.0 डिग्री, कोटा में 29.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 30.2 डिग्री, बाड़मेर में 33.3 डिग्री, जैसलमेर में 30.3 डिग्री, जोधपुर में 30.8 डिग्री, बीकानेर में 29.8 डिग्री, चूरू में 29.3 डिग्री और श्री गंगानगर में 28.9 डिग्री, नागौर में 30.0 डिग्री, जालौर में 30.5 डिग्री, सिरोही में 23.4 डिग्री, करौली में 27.9 डिग्री, दौसा में 29.8 डिग्री और झुंझुनूं में 27.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

न्यूनतम तापमान गुरुवार को अजमेर में 11.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 12.4 डिग्री, अलवर में 10.8 डिग्री, जयपुर में 14.4 डिग्री, पिलानी में 9.8 डिग्री, सीकर में 9.4 डिग्री, कोटा में 14.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 12.2 डिग्री, बाड़मेर में 17.7 डिग्री, जैसलमेर में 14.6 डिग्री, जोधपुर में 12.7 डिग्री, बीकानेर में 14.2 डिग्री, चूरू में 9.7 डिग्री और श्री गंगानगर में 11.5 डिग्री, नागौर में 8.1 डिग्री, जालौर में 11.5 डिग्री, सिरोही में 8.4 डिग्री, करौली में 10.0 डिग्री और दौसा में 15.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग का अलर्ट: आगामी एक सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्कमौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश या बादल छाने की कोई संभावना नहीं है. वहीं आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी संभव है. इससे सुबह और रात के समय हल्की सर्दी का अहसास बढ़ेगा. वहीं दिन के तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं होगा और मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा. इसके अलावा नवंबर के मध्य तक इसी तरह के हालात बने रहने के आसार हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj