Rajasthan

Bhajanlal Sharma Dungarpur Visit | Rajasthan Big News Today

Last Updated:November 15, 2025, 08:16 IST

Rajasthan News Live: डूंगरपुर में आज CM भजनलाल शर्मा जनजाति गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे और ₹291 करोड़ की सौगातें देंगे. टोंक में पुलिस लाइन के अंदर पुलिसकर्मी के घर बड़ी चोरी हुई (₹11.5 लाख). जोधपुर के बिलाड़ा में कार हादसे में 3 की मौत और 8 घायल हुए. शाहपुरा में 1100 लीटर अवैध पेट्रोल भंडारण का खुलासा हुआ. बूंदी में विवाहिता की संदिग्ध मौत और बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदर्शनी आयोजित की गई.

ख़बरें फटाफट

CM भजनलाल का डूंगरपुर दौरा आज, टोंक में पुलिसकर्मी के घर चोरी, देखें लेटेस्ट..Rajasthan News Live:

Rajasthan News Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज (शनिवार) राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस समारोह में भाग लेने के लिए डूंगरपुर का दौरा करेंगे. वे सुबह 11.20 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे डूंगरपुर पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे. इसके बाद वे एसबीपी कॉलेज में आयोजित जनजाति गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे. सीएम वहाँ राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री 87 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और किसानों तथा विद्यार्थियों को ₹204 करोड़ रुपये से अधिक की डीबीटी ट्रांसफर करेंगे. वे जनजाति युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु 60 छात्राओं का आवासीय बैच भी शुरू करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे.

टोंक: पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी के घर चोरी, चोरों के हौसले बुलंदटोंक में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने पुलिस लाइन में ही एक पुलिसकर्मी के मकान को निशाना बना लिया. यह चोरी तब हुई जब कांस्टेबल प्रहलाद बैरवा संबंधित थाने की गाड़ी में नाइट ड्यूटी पर गश्त पर गए थे. पीछे से चोरों ने तीसरी मंजिल स्थित उनके क्वार्टर का ताला तोड़कर अलमारी साफ कर दी. चोर करीब डेढ़ लाख नकद समेत 10 लाख रुपये के आभूषण पार कर ले गए. पुरानी टोंक थानाधिकारी नेमीचंद गोयल मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाए.

जोधपुर: बिलाड़ा क्षेत्र में कार पलटने से 3 की मौत, 8 घायलजोधपुर के बिलाड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ कार पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए. घायलों में से दो को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है, जबकि छह का इलाज बिलाड़ा अस्पताल में चल रहा है. हादसे के शिकार लोग सरगारा समाज के थे और भाकरावास से बिलाड़ा आ रहे थे. दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल 11 लोग सवार थे. बिलाड़ा पुलिसथाना टीम मामले की जाँच कर रही है.

शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण): अवैध पेट्रोल भंडारण पर छापाशाहपुरा (जयपुर ग्रामीण) पुलिस ने पेट्रोल के अवैध भंडारण को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छापा मारकर 2 आरोपी रोशन व सचिन (छापुड़ा कला निवासी) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 1100 लीटर पेट्रोल से भरे 5 ड्रम जब्त किए हैं. आरोपी हरियाणा से सस्ते दामों पर पेट्रोल लाकर राजस्थान में बेचते थे. यह कार्रवाई शाहपुरा थाना पुलिस द्वारा की गई है.

बूंदी: विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोपबूंदी के डाबी थाना इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. डाबी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जाँच शुरू कर दी है.

बूंदी: भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदर्शनीबूंदी में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में गौरव पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में जनसंपर्क विभाग द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसे उद्योग हस्तशिल्प मेले में लगाया गया है.

सीएम ने दी शुभकामनाएंमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करते हुए जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन स्वाधीनता, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है, और शोषितों, वंचितों और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा हेतु उनका संघर्ष भारतीय इतिहास में सदैव अमिट रहेगा.

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

November 15, 2025, 08:16 IST

homerajasthan

CM भजनलाल का डूंगरपुर दौरा आज, टोंक में पुलिसकर्मी के घर चोरी, देखें लेटेस्ट..

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj