Rajasthan

Tips And Tricks: ठंड में ज्यादा खराब होता है फ्रिज का स्टोरेज! ये 5 टिप्स नहीं मानी तो बिगड़ सकता है खाना

Last Updated:November 15, 2025, 13:19 IST

Winter Fridge Tips: सर्दियों में लोग फ्रिज का इस्तेमाल सामान्य दिनों से अलग तरीके से करते हैं, लेकिन गलत तरीके से सामान रखने पर खाने की क्वालिटी खराब हो सकती है. ठंड के मौसम में फ्रिज का तापमान, एयरफ्लो, कंटेनर चयन और फूड प्लेसमेंट पर खास ध्यान देना चाहिए. सही तरीके अपनाने से खाना ज्यादा समय तक ताज़ा और सुरक्षित रहता है.सर्दियों का मौसम आते ही न सिर्फ हमारी दिनचर्या बदलती है बल्कि खान-पान और उसे स्टोर करने के तरीके भी बदल जाते हैं। बाहर का तापमान कम होने के कारण हमें लगता है कि दही, अचार, जैम, सब्जियां जैसी कई चीजों को फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं है। लेकिन ऐसा सोचना गलत हो सकता है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें अभी भी फ्रिज की जरूरत होती है। वहीं, कुछ गलतियों की वजह से फ्रिज की कार्यक्षमता पर भी असर पड़ता है सर्दियों में फ्रिज का सही इस्तेमाल करने के लिए किन 5 बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सर्दियों का मौसम आते ही न सिर्फ हमारी दिनचर्या बदलती है बल्कि खान-पान और उसे स्टोर करने के तरीके भी बदल जाते हैं. बाहर का तापमान कम होने के कारण हमें लगता है कि दही, अचार, जैम, सब्जियां जैसी कई चीजों को फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं है. लेकिन ऐसा सोचना गलत हो सकता है. कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें अभी भी फ्रिज की जरूरत होती है. वहीं, कुछ गलतियों की वजह से फ्रिज की कार्यक्षमता पर भी असर पड़ता है. सर्दियों में फ्रिज का सही इस्तेमाल करने के लिए किन 5 बातों का ध्यान रखना चाहिए.

गर्म चीजें तुरंत फ्रिज में न रखें सर्दियों में अक्सर हम गर्मागर्म खाना या चाय-कॉफी बनाते हैं। कई बार बचा हुआ गर्म खाना हम बिना ठंडा हुए ही फ्रिज में रख देते हैं। यह आदत फ्रिज के लिए नुकसानदायक है। गर्म बर्तन रखने से फ्रिज के अंदर का तापमान अचानक बढ़ जाता है जिससे बिजली की खपत भी ज्यादा होती है और फ्रिज के कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे फ्रिज में रखी दूसरी चीजों के खराब होने का भी खतरा रहता है।

गर्म चीजें तुरंत फ्रिज में न रखें: सर्दियों में अक्सर हम गर्मागर्म खाना या चाय-कॉफी बनाते हैं. कई बार बचा हुआ गर्म खाना हम बिना ठंडा हुए ही फ्रिज में रख देते हैं. यह आदत फ्रिज के लिए नुकसानदायक है. गर्म बर्तन रखने से फ्रिज के अंदर का तापमान अचानक बढ़ जाता है. जिससे बिजली की खपत भी ज्यादा होती है और फ्रिज के कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. इससे फ्रिज में रखी दूसरी चीजों के खराब होने का भी खतरा रहता है.

फल और सब्जियों को एक साथ न रखें यह एक ऐसी गलती है जो ज्यादातर लोग करते हैं। कई फल जैसे केला, सेब, नाशपाती एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जो एक प्राकृतिक पकाने वाला एजेंट है। अगर इन फलों को सब्जियों जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, ब्रोकली के पास रखा जाए, तो यह गैस सब्जियों को जल्दी पका देती है और उनके खराब होने की प्रक्रिया तेज कर देती है। फलों और सब्जियों को फ्रिज में अलग-अलग दराजों में रखें। ज्यादातर फ्रिज में इसके लिए अलग-अलग कंपार्टमेंट दिए होते हैं।

फल और सब्जियों को एक साथ न रखें: यह एक ऐसी गलती है जो ज्यादातर लोग करते हैं. कई फल जैसे केला, सेब, नाशपाती एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जो एक प्राकृतिक पकाने वाला एजेंट है. अगर इन फलों को सब्जियों जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, ब्रोकली के पास रखा जाए, तो यह गैस सब्जियों को जल्दी पका देती है और उनके खराब होने की प्रक्रिया तेज कर देती है. फलों और सब्जियों को फ्रिज में अलग-अलग दराजों में रखें. ज्यादातर फ्रिज में इसके लिए अलग-अलग कंपार्टमेंट दिए होते हैं.

फ्रिज को ओवरलोड न करें सर्दियों में शादियों और पार्टियों का सीजन होता है जिसके चलते हम अक्सर फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान भर देते हैं। फ्रिज को ओवरलोड करने से अंदर की ठंडी हवा का सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता। इससे कुछ चीजें ठीक से ठंडी नहीं हो पातीं और खराब हो सकती हैं। फ्रिज में हमेशा कुछ जगह खाली छोड़ें ताकि हवा का प्रवाह बना रहे। जरूरत से ज्यादा सामान न खरीदें।

फ्रिज को ओवरलोड न करें: सर्दियों में शादियों और पार्टियों का सीजन होता है. जिसके चलते हम अक्सर फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान भर देते हैं. फ्रिज को ओवरलोड करने से अंदर की ठंडी हवा का सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता. इससे कुछ चीजें ठीक से ठंडी नहीं हो पातीं और खराब हो सकती हैं. फ्रिज में हमेशा कुछ जगह खाली छोड़ें ताकि हवा का प्रवाह बना रहे। जरूरत से ज्यादा सामान न खरीदें.

दरवाजे वाली शेल्फ का सही इस्तेमाल करें फ्रिज का दरवाजा सबसे ज्यादा गर्म हिस्सा होता है क्योंकि वह बार-बार खुलता और बंद होता है। यहां का तापमान थोड़ा ज्यादा अस्थिर रहता है। ऐसे में यहां उन चीजों को रखना चाहिए जिन्हें बहुत ज्यादा ठंडे तापमान की जरूरत नहीं होती। फ्रिज के दरवाजे की शेल्फ पर चीजें जैसे जैम, जेली, सॉस, अचार, बटर और पेय पदार्थ रखें।

दरवाजे वाली शेल्फ का सही इस्तेमाल करें: फ्रिज का दरवाजा सबसे ज्यादा गर्म हिस्सा होता है क्योंकि वह बार-बार खुलता और बंद होता है. यहां का तापमान थोड़ा ज्यादा अस्थिर रहता है. ऐसे में यहां उन चीजों को रखना चाहिए जिन्हें बहुत ज्यादा ठंडे तापमान की जरूरत नहीं होती. फ्रिज के दरवाजे की शेल्फ पर चीजें जैसे जैम, जेली, सॉस, अचार, बटर और पेय पदार्थ रखें.

उन चीजों को पहचानें जिन्हें फ्रिज की जरूरत नहीं सर्दियों के ठंडे मौसम में कमरे का तापमान ही कई चीजों को सुरक्षित रखने के लिए काफी होता है। ऐसी चीजों को फ्रिज में रखने से उनके स्वाद और बनावट पर बुरा असर पड़ सकता है। फ्रिज की ठंडक आलू में मौजूद स्टार्च को चीनी में बदल देती है, जिससे उनका स्वाद मीठा और बनावट अजीब हो जाती है।

उन चीजों को पहचानें जिन्हें फ्रिज की जरूरत नहीं: सर्दियों के ठंडे मौसम में कमरे का तापमान ही कई चीजों को सुरक्षित रखने के लिए काफी होता है. ऐसी चीजों को फ्रिज में रखने से उनके स्वाद और बनावट पर बुरा असर पड़ सकता है. फ्रिज की ठंडक आलू में मौजूद स्टार्च को चीनी में बदल देती है, जिससे उनका स्वाद मीठा और बनावट अजीब हो जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 15, 2025, 13:19 IST

homelifestyle

ठंड में फ्रिज में रखने वाली चीज़ों को लेकर लोग करते हैं ये 5 बड़ी गलतियां

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj