Shubman Gill Doubtful For 2nd Test: शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से भी हो सकते हैं बाहर, कितनी गंभीर है चोट

Last Updated:November 16, 2025, 07:21 IST
Shubman Gill Doubtful For 2nd Test: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल गर्दन दर्द के कारण कोलकाता टेस्ट से रिटायर हर्ट हुए. उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल लग रहा है. उनकी गैरमौजूदगी में टीम के उप कप्तान ऋषभ पंत टीम की कप्तानी संभालेंगे.
शुभमन गिल का साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी खेलना मुश्किल
नई दिल्ली. भारतीय कप्तान शुभमन गिल का साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलना भी संदिग्ध हैं. कोलकाता टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करने के दौरान उनको चोट लगी थी जिसके बाद 22 से 26 नवंबर के बी होने वाले मुकाबले से उनके बाहर होने की बात सामने आ रही है. गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में इस मैच को खेला जाना है. RevSportz की एक रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह गर्दन दर्द के कारण कोलकाता टेस्ट की पहली पारी के दौरान रिटायर हर्ट हुए गिल के आगे खेलने को लेकर सवाल उठ रहा है.
जानकारी के अनुसार गिल को फिट होने में कुछ दिन लगेंगे और इसी कारण से वे दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं ले सकते हैं. गिल ने दूसरे दिन के खेल के सुबह के सेशन में तीन गेंद पर 4 रन बनाए थे. शॉट लगाने के बाद गंभीर गर्दन दर्द के कारण उन्होंने मैदान छोड़ दिया था. उनको अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. उन्हें निगरानी में रखा गया था, और RevSportz के अनुसार, गिल की रात भर निगरानी की गई.
गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत ने दूसरे दिन के खेल के दौरान टीम की कप्तानी की. अगर शुभमन गिल दूसरे टेस्ट मैच में भी नहीं खेलने उतरे तो पंत गुवाहाटी टेस्ट में भी टीम की कप्तानी करेंगे. RevSportz ने रिपोर्ट किया, “गिल को दवाइयां दी गई हैं, लेकिन उन्हें फिट होने में कुछ दिन लगेंगे. इससे गुवाहाटी में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट में उनकी भागीदारी संदेह में है.”
दूसरे दिन का खेल खत्म के बाद भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल मीडिया से बात करन आए. जब उनसे गिल की चोट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमें पहले यह निर्धारित करना होगा कि उन्हें गर्दन में अकड़न कैसे हुई, शायद सिर्फ एक खराब रात की नींद. मुझे नहीं लगता कि हम इसे लोड पर डाल सकते हैं. शुभमन बहुत फिट हैं; वह अपनी देखभाल बहुत अच्छी तरह से करते हैं, इसलिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज सुबह उनकी गर्दन में अकड़न हो गई और यह हमारे लिए महत्वपूर्ण दिन था.”
Viplove Kumar
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 16, 2025, 07:21 IST
homecricket
Ind vs SA: टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं शुभमन गिल, कौन करेगा कप्तानी?



