Sports

Vaibhav Suryavanshi smashes 45 runs just 28 balls against pakistan: वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक चूके… चौके से खोला खाता

Last Updated:November 16, 2025, 21:35 IST

Vaibhav Suryavanshi smashes 45 runs just 28 balls: वैभव सूर्यवंशी 28 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए. पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में वैभव ने चौके से खाता खोला. वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक चूके... चौके से खोला खातावैभव सूर्यंवंशी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 45 रन बनाकर आउट हुए.

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक चूक गए. एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ वैभव ने 28 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए. बाएं हाथ के ओपनर वैभव ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में चौके से अपना और टीम का खाता खोला. उन्होंने शानदार पारी खेली. वैभव न पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए. हालांकि वह 5 रन से अपना अर्धशतक चूक गए.

चौदह साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इससे पहले यूएई के खिलाफ मुकाबले में 144 रन की पारी खेली थी. वैभव पहली बार इंडिया ए की ओर से खेल रहे हैं. उन्हें सूफियान मुकीम ने मोहम्मद फैक के हाथों कैच कराया. वैभव ने प्रियांश आर्य के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी की.

वैभव सूर्यंवंशी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 45 रन बनाकर आउट हुए.

पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योतापाकिस्तान के कप्तान इरफान खान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और इंडिया ए टीम ने 30 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया. प्रियांश आर्य नौ गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें शाहिद अजीज ने अहमद दानियाल के हाथों कैच कराया.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 16, 2025, 21:22 IST

homecricket

वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक चूके… चौके से खोला खाता

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj