Harbhajan Singh says Destroyed Test Cricket: हरभजन सिंह साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार से दुखी, बोले टेस्ट क्रिकेट को बर्बाद कर दिया

Last Updated:November 17, 2025, 09:53 IST
Harbhajan Singh says Destroyed Test Cricket: कोलकाता टेस्ट में भारत की हार पर हरभजन सिंह ने कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट की आलोचना की, ईडन गार्डन्स की पिच को टेस्ट क्रिकेट के लिए नुकसानदायक बताया. उनका कहना है कि ऐसी पिच से क्रिकेट का फायदा नहीं होने वाला.
कोलकाता टेस्ट की पिच पर भड़के हरभजन सिंह
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच में भारत को मिली हार से पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह बेहद नाराज हैं. उन्होंने टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है. रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत 124 रन के लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रहा. पूरी टीम दूसरी पारी में महज 93 रन पर सिमट गई. इस मैच के लिए कोच गौतम गंभीर ने रैंक टर्नर पिच तैयार करने कहा था.
भारत की हार के बाद ईडन गार्डन्स की पिच विवादों में है. ढाई दिन में 40 विकेट गिर गए, जिसमें मैच के दूसरे दिन 15 खिलाड़ी आउट हुए. हरभजन ने कहा कि ऐसी पिचों ने टेस्ट क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है और ऐसी पिचों पर खेलकर खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ सकते. हरभजन ने यूट्यूब पर कहा,”उन्होंने पूरी तरह से टेस्ट क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है. टेस्ट क्रिकेट को शांति मिले. उन्होंने जो काम किया है, जो पिचें बनाई हैं, मैं कई सालों से देख रहा हूं. कोई इस बारे में बात नहीं करता क्योंकि टीम जीत रही है. कोई विकेट ले रहा है, कोई महान बन रहा है उन विकेटों को लेकर इसलिए सबको लगता है कि सब कुछ ठीक चल रहा है. मुझे लगता है कि यह प्रथा आज शुरू नहीं हुई है. यह कई सालों से चल रही है, और मुझे लगता है कि यह खेलने का गलत तरीका है.”
“आप किसी भी तरह से आगे नहीं बढ़ रहे हैं, आप बस एक बैल की तरह चक्की में बंधे घूम रहे हैं. आप जीत रहे हैं, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं है. एक क्रिकेटर के रूप में, आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं. इसलिए मुझे लगता है कि यह समय है इस पर विचार करने का कि ऐसी पिचों पर मैच खेलना जहां आपके बल्लेबाज यह भी नहीं जानते कि रन कैसे बनाए जाएं. आप उन्हें ऐसा दिखा रहे हैं जैसे वे बल्लेबाजी करना नहीं जानते. फिर एक सक्षम गेंदबाज और एक सक्षम बल्लेबाज के बीच क्या अंतर रह जाता है.
Viplove Kumar
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 17, 2025, 09:53 IST
homecricket
टेस्ट क्रिकेट को बर्बाद कर दिया …भारत की हार के बाद हरभजन का गरमाया माथा



