Rajasthan

Ground Report : स्कूल में किताबें ही नहीं, खाली हाथ बैठे हैं छात्र, शिक्षा पर संकट

Last Updated:November 17, 2025, 17:03 IST

Ground Report : लूणी विधानसभा के बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 की छात्राएं चार महीने से बिना किताबों के पढ़ने को मजबूर हैं. हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान सहित कई विषयों की पुस्तकों की कमी से उनकी पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है. छात्राएं नोट्स और एक-दूसरे की मदद से किसी तरह पढ़ाई संभाल रही हैं, जबकि अभिभावक समाधान की गुहार लगा रहे हैं.

लूणी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राबाउमावि लूणी में कक्षा 6 की छात्राओं को अभी तक पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं, जिसके कारण उनकी पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है. विद्यालय में अध्ययनरत कई छात्राएं बिना पुस्तकों के ही कक्षाओं में उपस्थित हो रही हैं और शिक्षक द्वारा पढ़ाए जा रहे पाठ पूरी तरह समझ नहीं पा रही हैं. छात्राएं एक-दूसरे के नोट्स और सहारे से पढ़ाई करने को मजबूर हैं. चार महीने बीत जाने के बाद भी पुस्तकों की अनुपलब्धता को लेकर छात्राओं में निराशा है.

जितनी पुस्तकें मिलीं, उनका वितरण कर दिया गया. विद्यालय की प्रधानाचार्य बीना शर्मा ने बताया कि पीईईओ कार्यालय से जो भी पुस्तकें प्राप्त हुई थीं, उनका वितरण कर दिया गया है. कक्षा 6 की कुल 41 छात्राओं में से 10 को हिंदी और अंग्रेजी, 20 को गणित और विज्ञान, 19 को सामाजिक अध्ययन, जबकि 9-9 छात्राओं को संस्कृत और ‘हमारा राजस्थान’ की पुस्तकें मिली हैं. इसके अलावा अंग्रेजी की 28 और कंप्यूटर विज्ञान की 28 पुस्तकें ही विद्यालय को प्राप्त हुई हैं. बाकी पुस्तकों की आपूर्ति होते ही शेष छात्राओं को वितरण किया जाएगा. तब तक छात्राओं को एक-दूसरे की सहायता से पढ़ाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

छात्राओं की गुहार पुस्तकें नहीं, कैसे समझें पाठ?छात्रा तमन्ना ने बताया कि चार महीने से हम बिना पुस्तक के पढ़ाई कर रहे हैं. टीचर जो पढ़ाते हैं, वह पुस्तक नहीं होने के कारण समझ में नहीं आता. मेरे पास एक भी पुस्तक नहीं है. छात्रा ने सरकार से मांग की है कि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए जल्द से जल्द पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. एक ओर सरकार शिक्षा स्तर सुधारने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर पुस्तकों की कमी से छात्राओं की आधारभूत शिक्षा प्रभावित हो रही है. स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है.

Rupesh Kumar Jaiswal

रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें

रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन… और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

November 17, 2025, 17:03 IST

homerajasthan

स्कूल में किताबें ही नहीं, खाली हाथ बैठे हैं छात्र, शिक्षा पर संकट…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj