India vs Pakistan may clash final asia cup rising stars: भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल, बना संयोग, हिसाब बराबर करने का मिलेगा मौका!

Last Updated:November 19, 2025, 23:59 IST
India vs Pakistan may clash final asia cup rising stars: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का फाइनल खेला जा सकता है. दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रमश: दो और तीन मैच जीतकर अंतिम चार में पहुंची हैं. भारत ने दो जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया है वहीं पाकिस्तान ने अपने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है.
भारत और पाकिस्तान फाइनल में हो सकते हैं आमने सामने.
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 फाइनल में भिड़ सकती हैं. दोनों टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं. जितेश शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास पाकिस्तान से हिसाब बराबर करने का मौका मिल जाएगा. पाकिस्तान ने भारत को लीग स्टेज में 8 विकेट से हराया था. टीम इंडिया के दिल में बदले की आग धधक रही है. भारत को ग्रुप ए में रखा गया था. टीम इंडिया की यंगिस्तान ने दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में कदम रखा है वहीं पाकिस्तान ए टीम ने अपने तीनों ग्रुप मुकाबले जीतकर अंतिम चार में एंट्री मारी है.
पाकिस्तान ने भारत को हराकर पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया था. भारत ने ओमान को हराकर अपनी जगह अंतिम चार में सुनिश्चित की. ये तो तय हो गया है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल में नहीं भिड़ेंगी. क्योंकि दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं और शीर्ष दो में रहकर दोनों ने सेमी फाइनल का टिकट कटाया. सेमीफाइनल में भारत की टक्कर बांग्लादेश से होगी वहीं पाकिस्तान की भिड़ंत श्रीलंका से होगी. भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में एक दूसरे के खिलाफ भिड़ंत तय कर सकती हैं.
भारत और पाकिस्तान फाइनल में हो सकते हैं आमने सामने.
वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजरेंभारत की ओर से सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं. वैभव इस टूर्नामेंट में 201 रन बना चुके हैं.14 साल के वैभव ने टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में यूएई के खिलाफ 42 गेंदों पर 144 रन ठोककर अन्य टीमों को आगाह कर दिया था कि आने वाले समय में वह किसी भी बल्लेबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ने का माद्दा रखते हैं. भारतीय टीम में तिलक वर्मा, जितेश शर्मा जैसे स्टार बल्लेबाज शामिल हैं जो अकेले मैच का रिजल्ट अपनी ओर मोड़ सकते हैं.
23 को खेला जाएगा एशिया कप राइजिंग स्टार्स का फाइनलएशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टूर्नामेंट का फाइनल 23 नवंबर को दोहा में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतरा है. पाकिस्तानी टीम भी जबरदस्त लय में है.पाकिस्तानी टीम ने अजेय रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया है.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 19, 2025, 23:53 IST
homecricket
IND-PAK के बीच हो सकता है फाइनल, बना संयोग, हिसाब बराबर करने का मिलेगा मौका!



