‘यह कंट्रोल रूम है मेरा’, ‘बिग बॉस 19’ से निकलने के बाद मृदुल तिवारी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, शेयर की फोटोज

Last Updated:November 20, 2025, 23:52 IST
बिग बॉस 19 से बाहर निकलने के बाद मृदुल तिवारी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें भी शेयर की हैं. उन्होंने बिग बॉस 19 की जर्नी के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया.
मृदुल तिवारी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @themridul_)
नई दिल्ली. ‘बिग बॉस 19’ से निकलने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मृदुल तिवारी को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करते देखा गया. उन्होंने बाबा महाकाल से अपने खास कनेक्शन और ‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद के एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की. मृदुल तिवारी ने बताया कि उज्जैन उनके लिए सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि उनका हेड ऑफिस है, जहां से उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है. बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी ‘बिग बॉस 19’ जर्नी उम्मीद से ज्यादा अच्छी रही.
मृदुल तिवारी ने आईएएनएस से खास बातचीत में मृदुल तिवारी ने कहा, “मुझे बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य मिला. बिग बॉस 19 में मेरी जर्नी उम्मीद से ज्यादा अच्छी रही. जितना मैंने सोचा था, लोगों का उससे ज्यादा प्यार और सम्मान मिला. उस घर से निकलने पर भी लोगों का जो मेरे लिए प्यार है, वह उतना ही है. मेरे करीबी लोगों का कहना है कि जैसे मैं उनके लिए पहले था, वैसे ही आज हूं. उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं टीवी में कम दिखा या शो से बाहर हो गया, मेरे लिए लोगों का प्यार और सम्मान ही सब कुछ है.”
View this post on Instagram



