Rajasthan

साल भर का इंतजार खत्म! जयपुर में लगा बुक फेयर, लाखों किताबें और भारी डिस्काउंट ने मचा दिया धमाल

Last Updated:November 21, 2025, 16:44 IST

Jaipur Biggest Event : जयपुर के जवाहर कला केंद्र में चल रहा पत्रिका बुक फेयर इस बार भी लाखों किताबों के साथ पाठकों को आकर्षित कर रहा है. देशभर के नामी प्रकाशकों ने यहाँ फिक्शन, नॉन फिक्शन, विज्ञान, संस्कृति और विदेशी भाषाओं की दुर्लभ पुस्तकों के स्टॉल लगाए हैं. पाठकों को हर श्रेणी की किताबों पर खास डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे युवाओं और बच्चों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. 23 नवंबर तक चलने वाले इस फेयर में प्रवेश निःशुल्क है और यह जयपुर का सबसे बड़ा वार्षिक बुक इवेंट बन चुका है.

ख़बरें फटाफट

जयपुर. किताबें पढ़ने के शौकीन लोगों के लिए जयपुर में पूरे साल अलग-अलग जगहों पर बुक फेयर आयोजित होते रहते हैं, लेकिन कुछ बुक फेयर ऐसे होते हैं जिनका पाठकों को पूरे साल इंतजार रहता है. ऐसा ही पत्रिका बुक फेयर इन दिनों जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में चल रहा है, जहां बच्चों से लेकर युवाओं तक की भारी भीड़ उमड़ रही है. हर साल यह फेयर नवंबर माह में लगता है और इसमें एक ही छत के नीचे लगभग 50 स्टॉल लगाए जाते हैं.

यहां देश के विभिन्न शहरों से मशहूर प्रकाशकों की किताबें लाई जाती हैं, जो आमतौर पर हर जगह आसानी से उपलब्ध नहीं होतीं. इस बार भी पब्लिशर्स सैकड़ों बेस्टसेलर किताबें लेकर पहुंचे हैं. पत्रिका बुक फेयर में विज्ञान, हिंदी, संस्कृति, अंग्रेजी समेत विदेशी भाषाओं की किताबें भी उपलब्ध हैं. लोग अपनी पसंद के अनुसार किसी भी श्रेणी की पुस्तक एक ही स्थान से खरीद रहे हैं.

पत्रिका बुक फेयर में हर साल मिलता है बड़ा डिस्काउंटपत्रिका बुक फेयर में अब तक सैकड़ों लोग हजारों रुपयों की किताबें खरीद चुके हैं. स्टॉल संचालकों के अनुसार हर स्टॉल पर अलग-अलग डिस्काउंट उपलब्ध है. कई बुक विक्रेता बताते हैं कि आज की युवा पीढ़ी किताबों की जगह मोबाइल और सोशल मीडिया पर अधिक समय बिता रही है, जिससे बुक मार्केट पर असर पड़ रहा है. इसके बावजूद आज भी बड़ी संख्या में ऐसे पाठक मौजूद हैं जो किताबें पढ़ने के शौकीन हैं और हर साल इस फेयर में पहुंचते हैं.

दुर्लभ और महत्वपूर्ण किताबें उपलब्धप्रकाशकों के अनुसार हर महीने देशभर में हजारों किताबें छपती हैं, लेकिन उनमें से केवल कुछ ही मार्केट में चल पाती हैं. कई अच्छी किताबें बाजार में उपलब्ध नहीं हो पातीं, इसलिए ऐसे फेयर पाठकों को दुर्लभ और महत्त्वपूर्ण किताबें एक ही जगह उपलब्ध कराने का माध्यम बनते हैं. खासतौर पर युवाओं के लिए महान व्यक्तियों की जीवनियां बड़ी संख्या में मौजूद हैं, जिनसे जीवन में प्रेरणा और दिशा मिलती है.

लाखों किताबों से सजा पत्रिका बुक फेयरपत्रिका बुक फेयर में युवाओं से लेकर सभी आयु वर्ग के पाठकों के लिए सफलता, साहित्य, दर्शन, इतिहास और जीवनियों की किताबें बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं. जयपुर में इन श्रेणियों की किताबों की सबसे अधिक मांग रहती है. फेयर में फिक्शन, नॉन फिक्शन, बिजनेस, मैनेजमेंट, बायोग्राफी और हेल्थकेयर जैसी अनेक कैटेगरी मौजूद हैं. हर कैटेगरी पर अलग-अलग डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. हर साल की तरह इस बार भी स्कूलों के बच्चे समूहों में पहुंच रहे हैं और सबसे अधिक किताबें खरीद रहे हैं. जवाहर कला केंद्र में चल रहा यह बुक फेयर 23 नवंबर तक आयोजित होगा और इसमें प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क रखा गया है.

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

November 21, 2025, 16:44 IST

homerajasthan

लाखों किताबें और भारी डिस्काउंट, साल भर का इंतजार खत्म! जयपुर में लगा बुक फेयर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj