India level home series after losing 1st Test: पहला टेस्ट हारने के बाद भारत ने कितनी बार जीती है सीरीज, कब-कब हुई 1-1 की बराबरी

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत को शर्मनाक हार मिली. ईडन गार्डन्स की हार ने यह तय कर दिया कि अब भारतीय टीम अपने घर पर भी उतनी मजबूत नहीं रही जितनी पहले थी. अपने घरेलू मैदान पर भी टीम इंडिया का अभेद किला ढह चुका है. गौतम गंभीर की कोचिंग में न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर क्लीन स्वीप झेलने वाली टीम 124 का पीछा का पीछा करते हुए 93 पर ढेर हो गई. अब सबके मन में यही सवाल है कि क्या भारत वापसी कर सकता है?
पिछले पांच दशकों में सात घरेलू टेस्ट सीरीज ऐसी रही हैं जहां भारत ने पहला मैच हारा. इनमें से छह में उन्होंने सीरीज हारने से बचा, पांच सीरीज जीती और एक ड्रॉ की. सिर्फ एक बार 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम को सीरीज में हार मिली.
कितनी बार भारत ने की वापसी
इंग्लैंड 1972-73: भारत को दिल्ली में मिली हार के बाद वो 0-1 से पीछे चल रहा था. इसके बाद कोलकाता और चेन्नई में टीम इंडिया ने अंग्रेजों के खिलाफ जीत हासिल कर 2-1 की बढ़त बनाई. आखिरी दो टेस्ट ड्रॉ रहे.
2001 की चर्चित ऑस्ट्रेलिया सीरीज – मुंबई में 10 विकेट से हारने के बाद, भारत ने कोलकाता 2001 और चेन्नई के थ्रिलर में जीत हासिल कर 2-1 से घरेलू सीरीज जीती.
दक्षिण अफ्रीका 2009-10: नागपुर में पहले टेस्ट में भारतीय टीम को पारी की हार का सामना करना पड़ा था. अगले मैच में हरभजन सिंह की फिरकी ने भारत की लाज बचाई. टीम ने ईडन में दक्षिण अफ्रीका को ध्वस्त कर 1-1 से ड्रॉ किया.
ऑस्ट्रेलिया 2016-17: पुणे में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को 333 रन की हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद बेंगलुरु और धर्मशाला में जीत हासिल कर सीरीज 2-1 से जीती.
इंग्लैंड 2020-21: इस सीरीज में भारत को चेन्नई टेस्ट में 227 रन से हारने का सामना करना पड़ा था. भारत ने लगातार तीन जीत के साथ सीरीज 3-1 से जीती.
इंग्लैंड 2023-24: हैदराबाद में बाजबॉल से चौंकाने के बाद फिर वाइजैक, राजकोट, रांची और धर्मशाला में जीत हासिल कर 4-1 से सीरीज जीती. 112 साल में पहली बार किसी टीम ने 5-टेस्ट सीरीज 4-1 से जीती जब पहला मैच हारा था.
1972 से घर पर भारत ने 0-1 की कमी को पांच बार सीरीज जीत में और एक बार ड्रॉ में बदला है. केवल न्यूजीलैंड की 2024 में 3-0 की क्लीन स्वीप अपवाद है.



