Rajasthan

शादी के दिन बेटी ने शहीद पिता की प्रतिमा से लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल होकर छू गया हर दिल

Last Updated:November 28, 2025, 17:29 IST

नागौर के बूड़सू गांव में शहीद राजेश चौधरी की बेटी अंजू झांग की शादी का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विवाह के बाद विदाई से पहले अंजू ने अपने शहीद पिता की प्रतिमा को धोकर आशीर्वाद लिया, वहीं दूल्हा मुकेश ने भी सिर झुकाकर सम्मान जताया. बचपन से ही पिता की शहादत को परिवार की शक्ति मानने वाली अंजू ने अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण मौके पर पिता की आशीर्वाद से नई जिंदगी की शुरुआत की.

नागौर. जिले के मकराना उपखंड के गांव बूड़सू में शहीद राजेश चौधरी की बेटी की शादी का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है.  गांव की बेटी अंजू झांग ने विवाह के बाद विदाई से पहले अपने शहीद पिता की प्रतिमा को धोकर आशीर्वाद लिया. यह पल इतना मार्मिक था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गई,  आपको बता दें कि दुल्हन के पिता शहीद राजेश चौधरी भारतीय सेना में तैनात थे और वर्ष 2012 में लेह-लद्दाख में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए थे. उनके परिवार ने तब से आज तक हर शुभ कार्य और त्योहार की शुरुआत उनकी प्रतिमा से करने की परंपरा निभाई है.

अंजू झांग की शादी 25 नवंबर को नजदीकी गांव केरपुरा के एनआरआई मुकेश के साथ बूड़सू में संपन्न हुई. सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधने के बाद जब विदाई का समय आया, तो अंजू सबसे पहले अपने पिता की प्रतिमा के सामने पहुंची. दुल्हन पारंपरिक लाल जोड़े में सजी अंजू ने अपने पिता की प्रतिमा को धोकर आशीर्वाद लिया. इसी दौरान दूल्हा मुकेश ने भी प्रतिमा के सामने सिर झुकाकर शहीद पिता का आशीर्वाद प्राप्त किया.

बहनें शहीद राजेश चौधरी की प्रतिमा को बांधती हैं राखी

अंजू ने बताया कि बचपन से ही उन्होंने अपने पिता की शहादत को परिवार की शक्ति के रूप में महसूस किया है, हर राखी के त्योहार पर बहनें शहीद राजेश चौधरी की प्रतिमा पर राखी बांधती हैं और घर के सभी शुभ कार्यों की शुरुआत भी यहीं से होती है. अंजू कहती हैं कि पिता भले ही सामने नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा शक्ति देता है और यही वजह है कि शादी के महत्वपूर्ण अवसर पर भी उन्होंने पिता की प्रतिमा के सामने नमन कर नई जिंदगी की शुरुआत की.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

शहीद राजेश चौधरी के बेटे संजय चौधरी बताते हैं कि वे बहुत छोटे थे जब उनके पिता देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए, लेकिन परिवार ने हमेशा गर्व के साथ उनकी याद को संजोए रखा है. उनकी प्रतिमा गांव ही नहीं, पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है. विदाई से जुड़ा यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग शहीद परिवार के प्रति सम्मान और भावनाओं से भर उठते हैं. यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि शहीदों की वीरगाथा केवल इतिहास में नहीं, बल्कि उनके परिवारों के संस्कार और जीवन की परंपराओं में भी जीवित रहती है.

About the AuthorMonali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Location :

Nagaur,Rajasthan

First Published :

November 28, 2025, 17:29 IST

homerajasthan

शादी के दिन बेटी ने शहीद पिता की प्रतिमा से लिया आशीर्वाद,वीडियो हो रहा वायरल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj