Rajasthan

जयपुर खादी मेले में 50% छूट पर विंटर कलेक्शन और लोकल उत्पाद

जयपुर. सर्दियों के सीजन में जयपुर के अलग-अलग इलाकों में शॉपिंग के लिए विंटर फेयरों का आयोजन चल रहा है, लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार साल में सिर्फ एक बार आयोजित होने वाले खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी मेले का रहता है. ऐसे ही इस साल भी जयपुर के टोंक फाटक स्थित राजस्थान खादी ग्रामोद्योग के परिसर में खादी मेले का आयोजन चल रहा है, जहां लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. लोकल-18 ने जयपुर के खादी मेले में पहुंचकर इस मेले को लेकर आयोजकों से बात की तो उन्होंने बताया कि इस बार खादी मेले में लोगों के लिए खादी के उत्पादों की 220 स्टॉल लगाई गई हैं, जहां लोग हर साल की तरह सबसे ज्यादा खादी के विंटर कलेक्शन को खरीदने पहुंच रहे हैं.

मेले में खादी के सूती, ऊनी कपड़ों के अलावा सर्दियों में खासतौर पर घरेलू उपयोग के लिए गर्म कंबल से लेकर शॉल, दरिया, चटाई जैसे सभी प्रोडक्ट्स लेकर राजस्थान के अलग-अलग जिलों से बुनकर यहां पहुंचे हैं. साथ ही, सर्दियों का सीजन चल रहा है और इस मौसम में लोग सबसे ज्यादा गर्म कपड़ों और सर्दियों में गुणकारी खान-पान की चीजों की खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए फेयर में आयुर्वेद दवाइयां, शुद्ध तेल, मसाले, अचार, स्नैक्स, ड्राईफ्रूट्स और अन्य वस्तुओं की स्टॉल्स भी हैं, जिनकी लोगों में खूब डिमांड रहती है. खादी मेले में खासतौर पर बाड़मेर की पट्टू कला, दौसा की ऐसेप कला, बंधेज का शॉल जैसे बेहतरीन खादी प्रोडक्ट्स मौजूद हैं जिन्हें लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं.

खादी के कपड़ों पर मिल रही 50% की छूटराजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित इस खादी मेले में हर साल की तरह इस साल भी लोगों को खादी के कपड़ों पर विशेष रूप से 50% का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके चलते लोग यहां दूर-दूर से खादी उत्पादों की शॉपिंग के लिए पहुंचते हैं. साथ ही, फेयर में ज्यादा से ज्यादा खादी उत्पादों की खरीदारी करने वालों के लिए लकी ड्रा प्रतियोगिता भी रखी गई है, जिसके तहत उन्हें उपहार मिलेगा. खादी मेले के संयोजक अनिल कुमार शर्मा का कहना है कि खादी के कपड़े की सबसे खास बात यह है कि बिना मशीनों के लोग इन्हें हाथों की बुनाई और कताई से तैयार करते हैं, जिससे इनकी क्वालिटी सबसे बेहतरीन होती है। साथ ही, खादी उत्पादों से हजारों लोगों को रोजगार भी मिलता है, इसलिए खादी मेले का महत्व आम लोगों के साथ-साथ रोजगार से भी जुड़ा है. इसके अलावा, इस खादी मेले का लोगों के लिए सबसे बड़ा लाभ यह है कि वे हर जिले के खादी उत्पाद एक ही जगह से खरीद सकते हैं.

15 दिन में लोग कर चुके हैं 3 करोड़ की शॉपिंगआपको बता दें, खादी मेले का आयोजन 20 नवंबर से शुरू हुआ था, जो 13 जनवरी तक चलेगा। मेले में लोगों में खादी के प्रति रुचि का अनुमान इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है कि मात्र 15 दिनों में लोगों ने 3 करोड़ रुपए के खादी उत्पादों की खरीदारी कर ली है और लगातार खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं. मेले में शनिवार और रविवार को लोग सबसे ज्यादा खरीदारी करने पहुंचते हैं, फेयर में लोगों की एंट्री बिल्कुल फ्री रखी गई है और पार्किंग की सुविधा भी बिल्कुल मुफ्त है, जिसके चलते फिलहाल जयपुर के विंटर फेयरों में खादी फेयर सबसे लोकप्रिय फेयर बना हुआ है. खादी मेले में लोग कपड़ों की खरीदारी के साथ-साथ बेहतरीन फूड और घरेलू उपयोग के उत्पादों की भी खरीदारी बेहद सस्ती कीमत में कर सकते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj