भरतपुर के मंडियों में छा गया ‘गोल्डन आलू’, जिसके स्वाद का कोई जवाब नहीं, जानिए इसकी खासियत!

Last Updated:December 04, 2025, 16:18 IST
भरतपुर की मंडियों में इन दिनों सोने जैसी चमक वाला एक खास आलू आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. ताजा तुड़ाई के बाद इसकी अनोखी चमक, मुलायम स्वाद और अधिक ताजगी इसे उपभोक्ताओं की पहली पसंद बना रही है. सर्दियों में मिलने वाला यह आलू अब भरतपुर की नई पहचान बनकर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.
भरतपुर. सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शहर की स्थानीय मंडियों में एक खास किस्म का आलू इन दिनों खूब चर्चा में है. यह आलू अपनी अनोखी सोने जैसी चमक की वजह से लोगों को दूर से ही अपनी ओर आकर्षित कर लेता है. भरतपुर के क्षेत्रों में पैदा होने वाला यह नया आलू न केवल दिखने में दूसरों से अलग है. बल्कि अपने स्वाद और गुणवत्ता के कारण भी ग्राहकों की पहली पसंद बनता जा रहा है, यह आलू सर्दियों के मौसम में ही सबसे अधिक उपलब्ध होता है.
खेतों से ताजा तुड़ाई के बाद जब यह मंडी में पहुंचता है तो इसकी सुनहरी चमक अन्य आलुओं से बिल्कुल अलग दिखाई देती है. यही अनोखी खूबी इसे सोने सा चमकता आलू नाम दिला रही है. मंडी में खरीदारी करने आने वाले उपभोक्ता भी मानते हैं कि चमकदार दिखने और ताजगी के कारण वे इसे देखते ही पहचान लेते हैं. कई लोग तो सिर्फ इसकी चमक देखकर ही इसे खरीदने का मन बना लेते हैं. इस किस्म में नमी और ताजगी भरपूर होती है जिसके कारण इसे छीलने और पकाने में अलग सा अनुभव मिलता है.
स्वाद में भी यह सामान्य आलू से अधिक मुलायम
स्वाद में भी यह सामान्य आलू से अधिक मुलायम और अच्छा होता है. यही वजह है कि घर की रसोई से लेकर होटल और ढाबों तक इसकी मांग तेजी से बढ़ी है. मंडी व्यापारियों का भी कहना ह कि इन दिनों इस आलू की आवक बढ़ रही है और आते ही इसकी बोली तुरंत लग जाती है. सुबह से ही व्यापारी और उपभोक्ता इसकी खरीदारी में जुट जाते हैं. भरतपुर की मिट्टी और मौसम इस किस्म की खेती के लिए बेहद अनुकूल हैं. जिसके कारण यहां का आलू अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक चमकदार और गुणवत्तापूर्ण निकलता है.
सर्दियों में मिलने वाला यह आलू अब भरतपुर की विशेष पहचान बन चुका है. लोग इसे खास तौर पर त्योहारों, मेहमानों के लिए बनाये जाने वाले व्यंजनों और रोजमर्रा के भोजन में इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं. मंडी में इसकी बढ़ती लोकप्रियता यह संकेत देती है कि आने वाले समय में यह आलू न केवल भरतपुर बल्कि आसपास के जिलों में भी नई पहचान बना सकता है. सोने जैसी चमक बेहतर स्वाद और ताजगी इन तीन खूबियों ने भरतपुर के इस आलू को सर्दियों का स्टार बना दिया है जिसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है.
About the AuthorMonali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Location :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
December 04, 2025, 16:18 IST
homerajasthan
भरतपुर के मंडियों में छा गया ‘गोल्डन आलू’, जानिए इसकी खासियत!



