Entertainment

‘छोटे भाई के साथ थोड़ा सा’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद पवन सिंह की सलमान खान संग मस्ती, वीडियो वायरल

Last Updated:December 08, 2025, 18:15 IST

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पवन सिंह को सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की धमकी दी थी, फिर भी पावर स्टार ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे और भाईजान के साथ खूब मस्ती की. दोनों सितारों की मुलाकात के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. भाईजान ने उनके गाने पर डांस भी किया.

ख़बरें फटाफट

'छोटे भाई के साथ', लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद पवन की सलमान संग मस्तीपवन सिंह-सलमान खान का याराना.

नई दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बावजूद पवन सिंह ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले मे पहुंचे और सलमान खान से अपना याराना जताया. उन्होंने अपनी गायकी और सलमान खान के साथ मस्ती से सबका ध्यान खींचा. रियलिटी शो खत्म होने के बाद पवन सिंह के गाते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें सलमान खान जमकर थिरकते दिखाई दे रहे हैं. शो के कुछ क्लीप्स इंटरनेट पर देखे जा रहे हैं. एक क्लिप में पवन सिंह गाते हुए रियलिटी शो में एंट्री मारते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में सलमान खान के साथ नीलम गिरी थिरकती हुई दिख रही हैं.

एक वीडियो में पवन सिंह गाते हुए सलमान खान से अपना भाईचारा दिखाते हैं और उनके आगे झुककर अपना सम्मान जताते हैं. जबकि दूसरे वीडियो में पवन सिंह के अनुरोध पर भाईजान भोजपुरी गाने पर नीलम गिरी के साथ नाचने को राजी हो जाते हैं. पवन सिंह, सलमान खान से कहते हैं, ‘मेरी रिक्वेस्ट है कि अपने छोटे भाई के साथ छोड़ा सा डांस.’ सुपरस्टार्स के फैंस वीडियोज पर कमेंट करके अपना रोमांच जता रहे हैं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj