Japan Earthquake Aomori Hokkaido 5 areas evacuated after Tsunami warning

Last Updated:December 08, 2025, 22:39 IST
जापान में भयानक भूकंप आया है, इस भूकंप से हिलती बिल्डिगों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर डरा रहे हैं. 7.6 तीव्रता से धरती हिलने बाद इस देश में अब 10 फीट वाले ‘हैवान’ की चेतावनी दी जारी की गई है. जिसके खौफ में लोग अपने घर छोड़-छोड़कर भाग रहे हैं. जापान के Aomori और Hokkaido जैसे Tsunami इलाके पूरी तरह खाली हो गए हैं.
जापान में घर छोड़-छोड़कर भाग रहे लोग
टोक्यो: 8 दिसंबर को जापान के उत्तरी तट पर आए एक भयानक भूकंप ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया. रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता के भयानक झटकों के बाद सोशल मीडिया पर हिलती हुई बिल्डिंग्स के कई वीडियोज सामने आए हैं. इसके तुरंत बाद जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने 10 फीट वाले हैवान की चेतावनी दे दी है. यानी भूकंप के बाद कुछ इलाकों में भयानक सुनामी आने वाली है. बताया जा रहा है कि इस सुनामी की लहरें 10 फीट ऊंची उठेंगी यानी ये ‘हैवान’ आसानी से एक साथ कई घरों को निगल जाएगी. ये चेतावनी जारी होने के बाद लोग अपने घर छोड़-छोड़ कर भाग रहे हैं.
कौन से इलाकों से भाग रहे लोग?
जापान में रात करीब 11:15 बजे आए इस भूकंप का केंद्र आओमोरी (Aomori) और होक्काइडो (Hokkaido) के तटीय क्षेत्र से लगभग 50 किलोमीटर की गहराई पर था. जिसके बाद सुनामी के आसार दिखाई दे रहे हैं. तटीय क्षेत्रों में लोगों को सुनामी से आगाह कर दिया गया है. आओमोरी द्वीप के उराकावा शहर में लोगों को तुरंत तट छोड़ने का आदेश दिया गया. मुत्सु ओगावारा पोर्ट और घनी आबादी वाले हाचिनोहे शहर के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया. इसके अलावा हाचिनोहे में एक होटल में लोगों के घायल होने की भी खबर मिली है. ये अलर्ट मिलने के बाद इन इलाकों में लोग घर और होटल छोड़कर भाग रहे हैं.
10 Feet ऊंची Tsunami की लहरें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्वी जापान रेलवे ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आओमोरी से होक्काइडो तक जाने वाली कई रेल सेवाओं को तत्काल निलंबित कर दिया है, जिसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है.
अधिकारी लगातार आफ्टरशॉक्स की निगरानी कर रहे हैं और बताया गया है कि रात के अंधेरे में 10 फीट ऊंची लहरें आ सकती हैं. जेएमए ने साफ कहा है कि समुद्र में हलचल तेज है और 3 मीटर तक ऊंची लहरें तट से टकरा सकती हैं.
First Published :
December 08, 2025, 22:39 IST
homeworld
10 फीट वाले ‘हैवान’ के खौफ में घर छोड़ भाग रहे लोग, खाली हुए जापान के ये इलाके



