Rajasthan

जयपुर-मुंबई ट्रेन हत्याकांड के आरोपी ने बीमारी बताकर मांगी जमानत, विरोध में उतरी मृतक की पत्नी बोली, RPF ऐसे नहीं करती भर्ती

Last Updated:December 09, 2025, 10:59 IST

जयपुर मुंबई ट्रेन हत्याकांड में आरोपी चेतनसिंह चौधरी ने मानसिक अस्वस्थता का हवाला देकर जमानत याच‍िका दायर की है. हालां‍क‍ि गोलीकांड में मारे गए यात्र‍ियों में से एक यात्री असगर अली की पत्‍नी उमेसा खातून ने इसका व‍िरोध क‍िया है और कहा है क‍ि अगर यह मानस‍िक रूप से अस्‍वस्‍थ होता तो अलग-अलग बोगी में जाकर कपड़ों को देखकर यात्र‍ियों को नहीं चुनता और उन्‍हें गोली नहीं मारता. जयपुर-मुंबई ट्रेन हत्याकांड के आरोपी ने बीमारी बताकर मांगी जमानत, विरोध...मुंबई जयपुर ट्रेन हत्‍याकांड के आरोपी की जमानत याच‍िका का विरोध.

Mumbai- Jaipur train shooting case: ढ़ाई साल पहले हुए जयपुर मुंबई ट्रेन हत्याकांड ने देश को हिला दिया था. ट्रेन में 4 लोगों को गोलियों से भूनने वाले आरोपी आरपीएफ के बर्खास्त कांस्टेबल चेतनसिंह चौधरी ने अब खुद को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताकर जमानत याचिका दायर की है, जिसका मारे गए एक यात्री की पत्नी ने विरोध जताया है और कहा है क‍ि आरोपी की ओर से दी गई मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की वजह विचार न करने योग्य है.

हत्याकांड में जान गंवाने वाले असगर अली अब्बास की बेगम उमेसा खातून ने कहा कि अगर आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ था, तो वह अलग-अलग बोगियों से कपड़ों को देखकर यात्रियों को नहीं चुनता, उनकी मुस्लिम पहचान की पुष्टि नहीं करता और फिर उन्हें गोली नहीं मारता. यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी का अपराध है क्योंकि आरोपी यात्रियों की सुरक्षा करने वाला व्यक्ति ही उनका हत्यारा बन गया. इस पर गंभीर हत्‍याओं का केस चल रहा है. इसे क‍िसी भी हालत में जमानत नहीं देनी चाह‍िए.

बता दें कि नवंबर में आरोपी चौधरी ने जमानत अर्जी दाखिल कर दावा किया था कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है और उसे डिल्यूजन डिसऑर्डर है. उसने बताया क‍ि उसके पास इसका कोई मेड‍िकल सबूत नहीं है लेक‍िन गूगल सर्च इंजन के आधार पर उसे यह बीमारी है. इस आधार पर उसे जमानत दी जाए.

बता दें कि चौधरी पर अपने वरिष्ठ एएसआई टीकाराम मीणा और तीन मुस्लिम यात्रियों असगर अली अब्बास शेख, अब्दुल कादर भानपुरवाला और सैयद सैफुद्दीन की हत्या का आरोप है. उसकी मानसिक स्थिति के आधार पर पिछली जमानत अर्जी दिसंबर 2023 में खारिज हो चुकी है. हालांकि इस बार उसने बताया कि इस साल वह चार महीने मानसिक अस्पताल में भर्ती रहा है. उसने इसे नया परिस्थिति बदलाव बताया.

इंड‍ियन एक्‍सप्रेस में छपी खबर के मुताब‍िक इस मामले में अब तक 16 गवाहों की गवाही हो चुकी है, जिनमें सोमवार को एक हेड कांस्टेबल भी शामिल रहा. गवाह ने कोर्ट को बताया कि उसे गोलीबारी की सूचना मिली थी और किसी ने चेन पुल कर ट्रेन रोक दी थी. उसने बताया कि उसने एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी को राइफल लिए ट्रैक पर चलते देखा. पुलिसकर्मी ने उसे धमकाते हुए कहा, मेरे रास्ते से हट जाओ नहीं तो गोली मार दूंगा.बता दें कि कोर्ट इस महीने के अंत में जमानत अर्जी पर आगे सुनवाई करेगा.

About the Authorप्रिया गौतमSenior Correspondent

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi..com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्…और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

December 09, 2025, 10:59 IST

homenation

जयपुर-मुंबई ट्रेन हत्याकांड के आरोपी ने बीमारी बताकर मांगी जमानत, विरोध…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj