Entertainment

akshaye Khanna emotional watching dhurandhar rehman dakait | रहमान डकैत के किरदार में खुद को शीशे में देखकर इमोशनल हो गए थे अक्षय खन्ना

Last Updated:December 12, 2025, 20:49 IST

सलमान खान-आमिर खान जैसे हीरो के बीच 90s में एक रोामांटिक एक्टर आया. उनकी कुछ फिल्में चलीं, लेकिन वे रोमांटिक हीरो वाली इमेज से खास इंप्रेस नहीं कर पाए. जब लोग उन्हें खत्म मान रहे थे, तब वे अपनी खोल से बाहर निकले और पर्दे पर खूंखार किरदार निभाकर दर्शकों की खूब तारीफ बटोरी. वे अपने कसाईनुमा अंदाज के लिए मशहूर हुए, लेकिन शूटिंग के बीच जब खुद को आईने में देखा तो आंसू नहीं रोक पाए. इस दिलचस्प किस्से का खुलासा कैरेक्टर डिजाइनर ने बयां किया है.akshaye Khanna, akshaye Khanna dhurandhar, akshaye Khanna as rehman dakait, akshaye Khanna movies, akshaye Khanna as villain, akshaye Khanna life, अक्षय खन्ना रहमान डकैत

नई दिल्ली: एक्टर की स्क्रीन प्रेजेंस जबरदस्त है. वे मामूली से दिखने वाले किरदार में भी जान डाल देते हैं. 90 के दौर में कुछ फिल्मों में उनके काम की तारीफ हुई, मगर सुपरस्टार पिता जैसा स्टारडम नहीं मिला. वे निजी जिंदगी की उथल-पुथल के बीच कहीं खो गए. लाइमलाइट से अचानक गायब हुए, तो लोगों ने उनके करियर को खत्म मान लिया. फिर अचानक 90s का रोमांटिक हीरो पर्दे पर स्याह किरदार निभाने लगा. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

akshaye Khanna, akshaye Khanna dhurandhar, akshaye Khanna as rehman dakait, akshaye Khanna movies, akshaye Khanna as villain, akshaye Khanna life, अक्षय खन्ना रहमान डकैत

दर्शकों ने उन्हें निगेटिव रोल में ज्यादा प्यार दिया. ‘छावा’ में औरंगजेब के बाद ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के उनके किरदार पर लोग खूब सीटियां बजा रहे हैं. यह जटिल किरदार निभाने की अक्षय खन्ना की काबिलियत ही है, जो 90 के दौर में उपेक्षित रही. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

akshaye Khanna, akshaye Khanna dhurandhar, akshaye Khanna as rehman dakait, akshaye Khanna movies, akshaye Khanna as villain, akshaye Khanna life, अक्षय खन्ना रहमान डकैत

अक्षय खन्ना की मेकअप आर्टिस्ट ने बताया कि ‘धुरंधर’ की शूटिंग के बीच जब उन्होंने अपने किरदार को शीशे में देखा, तो वह इमोशनल हो गए. अक्षय न सिर्फ अपने डार्क रोल के लिए बल्कि अपने लुक और डांस मूव्स के लिए भी सुर्खियों में हैं. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

Add as Preferred Source on Google

akshaye Khanna, akshaye Khanna dhurandhar, akshaye Khanna as rehman dakait, akshaye Khanna movies, akshaye Khanna as villain, akshaye Khanna life, अक्षय खन्ना रहमान डकैत

अक्षय खन्ना का एंट्री सॉन्ग ‘FA9LA’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उनके डांस मूव्स ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है. इन लुक्स के पीछे हैं फिल्म की प्रोस्थेटिक और कैरेक्टर डिजाइनर प्रीतिशील सिंह, जिन्होंने अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह के लुक्स को पूरी तरह बदल दिया था. (फोटो साभार: Instagram/akshaye_khanna_)

akshaye Khanna, akshaye Khanna dhurandhar, akshaye Khanna as rehman dakait, akshaye Khanna movies, akshaye Khanna as villain, akshaye Khanna life, अक्षय खन्ना रहमान डकैत

कैरेक्टर डिजाइनर प्रीतिशील सिंह ने ‘हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को बताया कि उन्होंने अक्षय खन्ना के लुक पर कैसे काम किया. वे बोलीं, ‘मैंने उनका लुक ‘छावा’ में भी तैयार किया था, जिसमें उन्हें औरंगजेब बनाया था. जाहिर है, उन्हें विग्स के साथ काम करने का काफी अनुभव है. मैं चाहती थी कि उनका चार्म सामने आए और पहले जैसा लुक न दिखे.’ (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

akshaye Khanna, akshaye Khanna dhurandhar, akshaye Khanna as rehman dakait, akshaye Khanna movies, akshaye Khanna as villain, akshaye Khanna life, अक्षय खन्ना रहमान डकैत

कैरेक्टर डिजाइनर ने यह भी बताया कि अक्षय खन्ना अपने रहमान डकैत वाले लुक को देखकर इमोशनल हो गए थे, क्योंकि यह लुक उन्हें उनके पिता की याद दिला गया. (फोटो साभार: Instagram/akshaye_khanna_)

akshaye Khanna, akshaye Khanna dhurandhar, akshaye Khanna as rehman dakait, akshaye Khanna movies, akshaye Khanna as villain, akshaye Khanna life, अक्षय खन्ना रहमान डकैत

प्रीतिशील सिंह ने अक्षय के किरदार के स्टाइल पर कहा, ‘उनके किरदार में एक खास स्टाइल है, जिसमें उनकी मौजूदगी ही सबका ध्यान खींच लेती है. उन्हें ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं होती. मैंने उन्हें सॉफ्ट वेव्स दिए और रीसिडिंग हेयरलाइन दिखाई. यह पूरा सिर बालों से भरा नहीं है.’ (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

akshaye Khanna, akshaye Khanna dhurandhar, akshaye Khanna as rehman dakait, akshaye Khanna movies, akshaye Khanna as villain, akshaye Khanna life, अक्षय खन्ना रहमान डकैत

कैरेक्टर डिजाइनर ने फिर अक्षय खन्ना के निजी अनुभव पर कहा, ‘मुझे याद है जब ट्रायल कर रही थी, वह खुद को आईने में देख रहे थे और मुझे बताया कि उन्हें अपने दिवंगत पिता विनोद खन्ना की याद आ गई.’ (फोटो साभार: Instagram/akshaye_khanna_)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 12, 2025, 20:49 IST

homeentertainment

90s का रोमांटिक हीरो, विलेन बनते ही मिला दर्शकों का प्यार

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj