Rajasthan

राजस्थान में विधायक निधि घोटाले का बड़ा खुलासा, कमीशनखोरी के वीडियो वायरल; CMO ने मांगी रिपोर्ट

Last Updated:December 14, 2025, 10:21 IST

जयपुर न्यूज: राजस्थान में विधायक निधि के नाम पर कथित भ्रष्टाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में खींवसर से भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा, हिंडौन से कांग्रेस विधायक अनीता जाटव और बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत के पति के कथित कमीशनखोरी के दृश्य दिखाए गए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय ने पूरे मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है.आरोपों में विकास कार्यों की अनुशंसा के बदले मोटा कमीशन लेने और अफसरों को भी ‘थोड़ा-थोड़ा’ देने का दावा शामिल है. हालांकि न्यूज 18 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.राजस्थान में विधायक निधि घोटाला! कई विधायकों के कथित कमीशनखोरी के वीडियो वायरलराजस्थान में विधायक निधि के नाम पर कथित भ्रष्टाचार का वीडियो वारयल

जयपुर. राजस्थान में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MLA LAD) को लेकर कथित भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो ने प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है. इन वीडियो में विकास कार्यों की अनुशंसा के बदले कमीशन मांगने और लेनदेन की बातचीत करते हुए कई विधायकों और उनके प्रतिनिधियों के कथित दृश्य सामने आए हैं. मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है. हालांकि न्यूज 18 इस वयारल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

वायरल वीडियो में खींवसर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. वीडियो में कथित तौर पर यह कहते सुना जा सकता है कि 50 लाख रुपए के विकास कार्य के बदले 40 प्रतिशत कमीशन देना होगा. इतना ही नहीं, आरोप है कि 10 लाख रुपए एडवांस के तौर पर लेने की भी बातचीत हुई. यह बातचीत विधायक निधि से होने वाले कार्यों की अनुशंसा से जुड़ी बताई जा रही है.

हिंडौन के विधायक पर भी लगे हैं आरोप

इसी तरह हिंडौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अनीता जाटव पर भी आरोप लगे हैं. वायरल वीडियो और दस्तावेजों के अनुसार, 80 लाख रुपए के विकास कार्य की अनुशंसा के बदले 50 हजार रुपए लेने का दावा किया गया है. इस मामले में जिला परिषद सीईओ के नाम अनुशंसा पत्र दिए जाने की बात भी सामने आई है, जिससे पूरे तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं बयाना विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत के पति का नाम भी इस विवाद में सामने आया है. आरोप है कि उन्होंने 40 लाख रुपए की डील फाइनल की. वीडियो में कथित तौर पर विकास कार्यों को लेकर पैसों की बातचीत होती दिखाई दे रही है. इन मामलों में यह भी सामने आया है कि अफसरों को भी ‘थोड़ा-थोड़ा’ देने की बात कही गई, जिससे प्रशासनिक स्तर पर मिलीभगत के आरोप और गहरे हो गए हैं.

विधायक निधि के तहत सालाना मिलते हैं लगभग 5 करोड़

वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि बिना किसी वास्तविक जरूरत और लागत का आकलन किए स्कूलों और अन्य संस्थानों के लिए सप्लाई कार्यों की अनुशंसा की गई. इससे यह सवाल उठ रहा है कि विधायक निधि का उपयोग जनहित के बजाय निजी लाभ के लिए तो नहीं किया जा रहा. गौरतलब है कि राजस्थान में प्रत्येक विधायक को सालाना लगभग 5 करोड़ रुपए की विधायक निधि मिलती है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को बढ़ावा देना होता है. विधायक निधि के नाम पर खुलेआम सौदेबाजी के आरोपों ने सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं. विपक्ष ने इस मामले को लेकर सरकार पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं, वहीं सत्तारूढ़ दल की ओर से भी पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की बात कही जा रही है.

नोट:- राजस्थान में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि को लेकर भ्रष्टाचार के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हालांकि न्यूज 18 इस वायरल वीडियो का पुष्टि नहीं करता है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

December 14, 2025, 10:21 IST

homerajasthan

राजस्थान में विधायक निधि घोटाला! कई विधायकों के कथित कमीशनखोरी के वीडियो वायरल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj