Rajasthan

धौलपुर के झिरी गांव के जंगल में बाघ की साइटिंग, ट्रैक्टर चालक ने वीडियो में बाघ टी -116 को किया कैद!

Last Updated:December 16, 2025, 19:25 IST

धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व में पहली बार ग्रामीणों ने बाघ की लाइव साइटिंग की है. झिरी गांव के जंगल में ट्रैक्टर चालक ने बाघ को देखा और वीडियो बनाते हुए राहगीरों को चेतावनी दी. प्रशासन ने सतर्क रहने और जंगल मार्ग से अकेले न गुजरने की अपील की है. रिजर्व में नए ट्रेक तैयार किए गए हैं, जिससे अब बाघ और बाघिनों की निगरानी और आसान हो गई है.

ख़बरें फटाफट

धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व में पहली बार बाघ देखा गया है, धौलपुर जिले के झिरी गांव के जंगल से गुजरते हुए एक ट्रैक्टर चालक ने बाघ को देखा और उसका वीडियो बनाया। वह जोर-जोर से चिल्लाता रहा कि “यहां पर बाघ खड़ा है, इधर कोई मत आना.” इसके बाद बाघ जंगल में गायब हो गया. ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर पर बैठकर झाड़ियों में छिपे बाघ को काफी दूर तक तलाश किया, लेकिन बाघ कहीं भी नजर नहीं आया. इसके बावजूद वह सड़क मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को चेतावनी देता रहा कि “यहां से मत निकलो क्योंकि बाघ बैठा है.” काफी देर तक वीडियो बनाने के बाद ट्रैक्टर चालक जंगल से बाहर आया और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी.

बाघ और बाघिनों की ट्रेकिंग व निगरानी के लिए नए ट्रेक बनाए

टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बाघ और बाघिनों की ट्रेकिंग व निगरानी के लिए नए ट्रेक बनाए हैं. इसमें 3-3 किलोमीटर के दो ट्रेक तैयार हो चुके हैं और नए ट्रेक बनाए जा रहे हैं. खुशालपुर की खोह और दमोह की खोह में तीन-तीन किलोमीटर के ट्रेक निगरानी के लिए तैयार हैं, जहां प्रतिदिन ट्रेकिंग की जाती है. इनमें अधिकांश स्थानों पर केवल पगमार्क ही नजर आते हैं. यह पहली बार है कि ग्रामीणों को बाघ की साइटिंग हुई है, उल्लेखनीय है कि अब तक बाघ केवल कैमरों में ही ट्रेस हो रहे थे, लेकिन सर्दियों के बढ़ने के साथ-साथ बाघ और बाघिन खुले जंगल यानी सड़क तक दिखाई देने लगे हैं.

हालांकि अभी इस रिजर्व में टाइगर सफारी नहीं है, फिर भी जंगल से निकलकर बाघ सड़क किनारे खुली जगहों पर भी देखे जा रहे हैं. धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के सभी गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. रात के अंधेरों में जंगल से गुजरना बहुत बड़ा खतरा हो सकता है, इसलिए प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि शाम होते ही अकेले जंगल के रास्ते से न जाएं. यदि दिन में भी जंगल से गुजरना हो, तो अपने वाहन को जंगल में रोकने से बचें.

About the AuthorMonali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Location :

Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

December 16, 2025, 19:25 IST

homerajasthan

धौलपुर के झिरी गांव के जंगल में बाघ की साइटिंग, ट्रैक्टर चालक ने बनाया वीडियो

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj