Rajasthan

पाली की जवाई सफारी में दो लेपर्ड की मस्ती, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया दुर्लभ नजारा, देखें वायरल वीडियो

Last Updated:December 18, 2025, 12:17 IST

Javai Leopard Safari Pali: पाली की जवाई लेपर्ड सफारी में पर्यटकों को एक दुर्लभ और रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब सेना ग्राम की पहाड़ियों में दो वयस्क लेपर्ड आपस में अठखेलियां करते नजर आए. पर्यटकों द्वारा कैद किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने वन्यजीव प्रेमियों का ध्यान खींचा है.

ख़बरें फटाफट

पाली. टूरिस्ट सीजन हो और राजस्थान के विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल जवाई लेपर्ड सफारी में पर्यटकों की भीड़ न दिखे, यह संभव नहीं है.पाली की जवाई लेपर्ड सफारी में उस समय पर्यटकों के लिए रोमांचक और यादगार पल बन गया, जब उनके सामने दो लेपर्ड अठखेलियां करते नजर आए. यह दुर्लभ दृश्य देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए और उन्होंने इस नजारे को अपने कैमरों में कैद कर लिया.

जवाई लेपर्ड सफारी से जुड़ा यह खास वीडियो पर्यटकों द्वारा ही बनाया गया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में सेना ग्राम की पहाड़ियों में लेपर्ड अठखेलियां करते दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान पहाड़ी की चट्टानों पर दो वयस्क लेपर्ड एक-दूसरे के साथ खेलते और मस्ती करते नजर आए. देखते ही देखते दोनों के बीच गुत्थमगुत्था शुरू हो गई. दोनों लेपर्ड एक-दूसरे पर गुर्राते और कूद-फांद करते दिखाई दिए.

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने दोनों लेपर्ड

पाली जिले के बाली उपखंड क्षेत्र में स्थित सेना ग्राम की पहाड़ियों में पर्यटकों को एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला. जंगल सफारी के दौरान दो लेपर्ड अठखेलियां करते नजर आए, जिसका वीडियो वहां मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया. जंगल सफारी करने आए लोगों के लिए यह अनुभव बेहद रोचक और रोमांचक रहा. दरअसल, कुछ पर्यटक सेना ग्राम क्षेत्र में लेपर्ड सफारी का आनंद ले रहे थे. इसी दौरान पहाड़ी की चट्टानों पर दो वयस्क लेपर्ड एक-दूसरे के साथ खेलते-मस्ती करते दिखाई दिए. देखते ही देखते दोनों के बीच गुत्थमगुत्था शुरू हो गई. दोनों लेपर्ड एक-दूसरे पर गुर्राते और कूद-फांद करते नजर आए. पहाड़ी पर चल रही दोनों वयस्क लेपर्ड की यह मस्ती वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई.

देश-विदेश से पहुंच रहे पर्यटक

पर्यटकों ने बिना शोर मचाए इस पूरी घटना को अपने मोबाइल और कैमरों में कैद कर लिया. वीडियो में दोनों लेपर्ड के पीछे एक मादा लेपर्ड की हल्की सी झलक भी दिखाई देती है.बाली और जवाई बांध क्षेत्र को लेपर्ड का गढ़ माना जाता है. यहां की ग्रेनाइट की पहाड़ियां और गुफाएं लेपर्ड का प्राकृतिक आवास हैं. जवाई लेपर्ड क्षेत्र दुनिया भर में इंसान और तेंदुओं के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए प्रसिद्ध है. आज भी यहां देश-विदेश से पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

First Published :

December 18, 2025, 12:17 IST

homelifestyle

जंगल सफारी बनी यादगार, पाली की पहाड़ियों में दिखी लेपर्ड की अठखेलियां

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj