World

Ethiopia Tribes | PM Modi Ethiopia Visit: 80 से ज्यादा खूंखार कबीलों का गढ़ है ये देश, जहां पीएम मोदी बिताएंगे 2 दिन, अंगारों के 60 शैतान देते हैं पहरा

Ethiopia Amazing Facts: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर पहुंचने वाले हैं. इस दौरान पीएम अपने इथियोपियाई समकक्ष डॉक्टर अबीय अहमद अली के साथ भारत-इथियोपिया के द्विपक्षीय संबंधों के सभी अहम पहलुओं पर विस्तार से बातचीत करेंगे. यह दौरा दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दोनों नेताओं की मुलाकात पहले जी-20 सम्मेलन में हो चुकी है और ये पीएम मोदी का पहला इथियोपिया दौरा है.

इथियोपिया में कुदरत के बहुत से ऐसे रंग दिखाई देते हैं, जो किसी को डरावने लग सकते हैं लेकिन यही इसकी खूबसूरती है. यहां दुनिया से बिल्कुल अलग-थलग रहने वाली 80 से ज्यादा ऐसी जनजातियां हैं, जिनके बारे में जानकर आम आदमी दंग रह जाएगा. इसके रीति-रिवाज और रहन-सहन का तरीका बहुत अलग है लेकिन ये जहां के जंगलों में संरक्षित हैं. वहीं इस देश की धरती पर इतने सक्रिय और निष्क्रिय ज्वालामुखी हैं कि इसे धरती की प्रयोगशाला माना जाता है.

80 से ज्यादा जनजातियां, दुनिया के अलग-थलग

इथियोपिया में करीब 80 से ज्यादा कबीले रहते हैं. इनमें से कुछ जनजातियां दूर-दराज के इलाकों में रहती हैं और बाहरी लोगों से दूरी बनाए रखती हैं. उनके रीति-रिवाज इतने अजीब होते हैं कि लोग इन्हें खूंखार और खतरनाक मानते हैं. यहां की कुछ मशहूर जनजातियों के बारे में हम आपको बताएंगे, तो आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे.

सुरी कबीला

दक्षिण-पश्चिम इथियोपिया में पाए जाने वाले इस कबीले की पहचान यहां की औरतों के होठों में लगी बड़ी सी डिस्क होती है. अपनी जमीन और मवेशियों की रक्षा के लिए ये अपने पास हथियार रखते हैं. चूंकि ये दुनिया से अलग हैं इसलिए लोग इन्हें खतरनाक माना जाता है. इनकी संख्या लगभग 30,000 से 40,000 है.

सुरी जनजाति के लोग अपने होठों में लिप-प्लेट लगाए रहते हैं.

मुर्सी कबीला

इथियोपिया की ओमो वैली में रहने वाली इन महिलाओं के होठों पर भी लिप प्लेट लगी रहती है. इनके शरीर पर पारंपरिक निशान होता है और ये लोग अपनी संस्कृति के प्रति बेहद सख्त हैं. इनकी संख्या करीब 7,000 से 10,000 है.

हामर कबीला

ये कबीले भी ओमो वैली में ही पाए जाते हैं. इनकी पहचान एक खास रस्म से की जाती है, जिसमें बैल कूदने की रस्म शामिल है. इनकी सामाजिक परंपराएं बहुत मजबूत होती हैं. यही वजह है कि ये पर्यटकों को लेकर काफी संवेदनशील होते हैं और किसी को भी अपने में शामिल नहीं होने देते. इनकी संख्या लगभग 45,000 से 50,000 मानी जाती है.

इथियोपिया में जनजातियों के अलग-अलग कबीले हैं.

अफार कबीला

अफार जनजाति के लोग इथियोपिया के डनाकिल रेगिस्तान में रहते हैं. इनकी पहचान तलवार और चाकू साथ रखना होती है. ये लोग कठिन रेगिस्तानी जीवन की वजह से काफी सख्त जीवनशैली जीते हैं, जो इन्हें डरावना बनाती है. इनकी संख्या अच्छी खासी है और 15–20 लाख इनकी संख्या है.

न्यांगातोम कबीला

इथियोपिया-केन्या सीमा पर रहने वाले इस कबीले की पहचान इनकी युद्ध परंपरा है. ये अपने मवेशियों की सुरक्षा के लिए खतरनाक हथियार रखते हैं. इनकी संख्या लगभग 20 हजार है. इनके औजार और हथियार ही इन्हें बाकी दुनिया के लिए खूंखार बना देते हैं.

इथियोपिया में 60 ज्वालामुखी हैं.

नर्क के एक नहीं 60 दरवाजे

इथियोपिया को अफ्रीका के सबसे ज्वालामुखीय रूप से सक्रिय देशों में गिना जाता है. इसकी वजह है यहां मौजूद ईस्ट अफ्रीकन रिफ्ट वैली है, जहां धरती की टेक्टॉनिक प्लेटें एक-दूसरे से अलग हो रही हैं. इसी वजह से इथियोपिया में कई सक्रिय और निष्क्रिय ज्वालामुखी मौजूद हैं. इथियोपिया का सबसे खतरनाक ज्वालामुखी एर्ता आले है, यहां लगातार लावा बहता रहता है. ये कई बार फट चुका है, यही वजह है कि इसे धूम्रपान करता पहाड़ कहते हैं. पीएम की यात्रा से 22 दिन पहले इथियोपिया में 12000 सालों से सोया ज्वालामुखी हेली गब्बी फट चुका है. इससे 14 किलोमीटर तक अंगारे और राख उठी, जिससे कई देशों में राख का गुबार पहुंचा. इथियोपिया में 60 से ज्यादा ज्वालामुखी मौजूद हैं. करीब 20 ज्वालामुखी ऐसे हैं, जिन्हें सक्रिय माना जाता है. वैज्ञानिकों के लिए ओपन लैब कहा जाता है, जहां महाद्वीप के टूटने की प्रक्रिया देखी जा सकती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj