Rajasthan

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का शेखावाटी दौरा, इन मंदिरों में करेंगी पूजा-अर्चना, यहां चेक कर लें शेड्यूल

Last Updated:December 19, 2025, 09:56 IST

Delhi CM Rekha Gupta Rajashan Religious Places Visit: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दो दिवसीय धार्मिक दौरे पर आज शेखावाटी क्षेत्र में पहुंचेगी. उनका दौरा रानी सती, सालासर बालाजी, खाटू श्याम और मेहंदीपुर बालाजी जैसे प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना पर केंद्रित है. प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को पुख्ता किया है. श्रद्धालु मुख्यमंत्री के आगमन को क्षेत्र के लिए गौरव और सकारात्मक ऊर्जा का अवसर मान रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का शेखावाटी दौरा, इन मंदिरों में करेंगी पूजा-अर्चनादिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

 सीकर. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों के धार्मिक दौरे पर आएंगी. यह दो दिवसीय दौरा पूरी तरह आस्था और पूजा-अर्चना पर केंद्रित रहने वाला है. मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह पैदा कर रहा है. जगह-जगह स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दोपहर 12 बजे झुंझुनू पहुंचेंगी. यहां सबसे पहले वे विश्व प्रसिद्ध रानी सती मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. मंदिर प्रबंधन समिति ने पारंपरिक स्वागत की पूरी तैयारी कर ली है.

रानी सती मंदिर शेखावाटी का प्रमुख धार्मिक केंद्र है, जहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. झुंझुनू के बाद दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री फतेहपुर पहुंचेंगी. यहां भोजन के बाद वे सालासर बालाजी के लिए रवाना होंगी. करीब शाम 3 बजे सालासर बालाजी मंदिर पहुंचकर हनुमान जी की पूजा-अर्चना करेंगी. सालासर बालाजी में लाखों भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं. मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. दौरे का अगला पड़ाव शाम 6 बजे खाटू श्याम जी मंदिर होगा. यहां बाबा खाटू श्याम के दर्शन और पूजा करेंगी.

खाटू श्याम जी में रात्रि विश्राम करेंगी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

खाटू श्याम मंदिर भी शेखावाटी की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है. मुख्यमंत्री आज रात खाटू श्याम जी में ही रुकेंगी. मंदिर ट्रस्ट ने रात्रि विश्राम के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली है. वहीं 20 दिसंबर को सुबह मुख्यमंत्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाएंगी. मेहंदीपुर बालाजी में बजरंग बली के विशेष रूप की पूजा होगी. यहां भी भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहते हैं. मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के बाद उनका दौरा समाप्त हो जाएगा. स्थानीय लोग इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं. फतेहपुर के एक व्यापारी रमेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री का शेखावाटी आना हमारे लिए गौरव की बात है. इससे क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी.

सालासर में स्वागत की चल रही है तैयारी

सालासर में स्वागत समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद ने बताया कि मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है .मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इससे पहले भी कई धार्मिक स्थलों का दौरा कर चुकी हैं. वे अपनी आस्था के लिए जानी जाती हैं. प्रशासन ने पूरे रूट पर सुरक्षा बढ़ा दी है. ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो. श्रद्धालुओं का मानना है कि शेखावाटी के इन पांच प्रसिद्ध मंदिरों रानी सती, सालासर बालाजी, खाटू श्याम और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Location :

Sikar,Rajasthan

First Published :

December 19, 2025, 09:56 IST

homerajasthan

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का शेखावाटी दौरा, इन मंदिरों में करेंगी पूजा-अर्चना

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj